सारंगढ़ बिलाईगढ़

कोतरी में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सारंगढ़। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ग्राम पंचायत कोतरी, विकासखंड सारंगढ़ में कचरा प्रबंधन एवं कम्पोस्टिंग को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री ऋषिकेश तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छाग्राही समूहों द्वारा ग्रामीणों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की जानकारी दी गई। घरेलू एवं सामुदायिक स्तर से निकलने वाले कचरे को स्रोत पर ही अलग-अलग करने तथा उसके उचित प्रबंधन के महत्व को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समझाया गया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत स्तर पर स्वच्छता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करने वाले स्वच्छाग्राहियों को स्वच्छता सामग्री एवं सम्मान प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पाण्डे ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत कोतरी की सरपंच श्रीमती मथुरा गोस्वामी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सारंगढ़ श्री निमिष कुमार साव, जिला समन्वयक जिला स्वच्छ भारत मिशन श्रीमती संजू पटेल, ए.पी.ओ., अन्य जनप्रतिनिधि, स्वच्छाग्राही समूहों के सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button