सारंगढ़ बिलाईगढ़

अशोका पब्लिक स्कूल में नवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मना, गरबा, कन्या भोज और रावण दहन बना आकर्षण का केंद्र

सारंगढ़।आज दिनाँक-16/10/2026(शुक्रवार)को स्थानीय अशोका पब्लिक स्कूल, सारंगढ़ (छ.ग.) में शारदीय नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर आज एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ नवदुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में मनमोहक गरबा नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और भक्ति का माहौल छा गया।

कार्यक्रम में नवरात्रि की परंपरा के अनुसार कन्या भोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें छोटी कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर भोजन कराया गया और उनका आशीर्वाद लिया गया।

बच्चों को भारतीय संस्कृति और त्योहारों के महत्व से अवगत कराने के लिए दशहरा पर्व के प्रतीक के रूप में रावण दहन का भी आयोजन किया गया। इस माध्यम से बच्चों को बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष मान. श्री संजय भूषण पाण्डेय जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में अपनी संस्कृति के प्रति गौरव और नैतिक मूल्यों का विकास होता है।विद्यालय के संरक्षक मान. श्री राजेश अग्रवाल जी एवं मान. श्री पुरुषोत्तम अग्रवाल जी ने अपने उदबोधन में नव दुर्गा पूजा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी।इस शुभ अवसर पर श्रीमती मधुदेवी अग्रवाल, श्रीमती रजनी पाण्डेय एवं श्रीमती भावना पाण्डेय जी ने स्वयं नव कन्या भोज कार्यक्रम में शामिल होकर विद्यालय के छोटी-छोटी बच्चियों को अपने हाथों से भोजन परोसा।कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, उप प्राचार्या,सभी शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में सभी को नवरात्रि और दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button