NATIONAL

चुनावी जश्न खत्म होने से पहले पूर्व जिलाध्यक्ष ने खुद को मार ली गोली, चुनाव से पहले ही पार्टी ने छीन लिया था पद

Advertisement

मुरादाबाद : लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में शानदान प्रदर्शन किया है। सपा ने 32 सीटों पर कब्जा करके बता दिया कि पार्टी का दबदबा अभी भी बरकरार है। लेकिन जीत का जश्न अभी खत्म हुआ नहीं था कि सपा से एक दुखद खबर आ गई।

दरअसल मुरादाबाद में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने शनिवार सुबह खुदकुशी कर ली। अभी इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि डीपी यादव खुदकुशी क्यों की है। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने आज सुबह अपने ही आवास में खुद को गोली मार ली। इस घटना की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया और उनके आवास पहुंचने लगे

बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के दौरान डीपी यादव को जिला अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया था। उनके स्थान पर जयवीर सिंह यादव को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। फिलहाल अभी पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची है। घटनास्थल पर भारी भीड़ लगी हुई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button