NATIONAL

लोकसभा चुनाव : झारखंड में राजग 10 और ‘इंडिया’ गठबंधन चार सीट पर आगे

Advertisement

रांची, झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नौ लोकसभा सीट पर, उसकी सहयोगी आजसू पार्टी एक सीट पर आगे हैं जबकि कांग्रेस और झामुमो दो-दो सीट पर बढ़त बनाये हुए हैं।

भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के अनुसार केंद्रीय मंत्री एवं मौजूदा सांसद अर्जुन मुंडा खूंटी लोकसभा सीट पर कांग्रेस के कालीचरण मुंडा से लगभग 40 हजार मतों से पीछे हैं।

उन्होंने बताया कि सिंहभूम में चौथे चरण की मतगणना के बाद झामुमो की जोबा मांझी भाजपा की अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी गीता कोड़ा से 64,654 मतों से आगे हैं

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हो गईं थीं।

उन्होंने बताया कि पलामू में पहले दौर की मतगणना के बाद पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एवं भाजपा के मौजूदा सांसद वीडी राम राजद उम्मीदवार ममता भुइयां से 85,340 मतों से आगे हैं।

दुमका में भाजपा की सीता सोरेन झामुमो के नलिन सोरेन से 12,057 मतों से आगे हैं। तीन बार झामुमो विधायक रहीं सीता लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हुई थीं।

पहले चरण की मतगणना के बाद गोड्डा में भाजपा के मौजूदा सांसद निशिकांत दुबे कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वी प्रदीप यादव से 5,734 मतों से आगे हैं।

जमशेदपुर में भाजपा के विद्युत बरन महतो झामुमो के सुनील कुमार मोहंती से 1,19,236 मतों से आगे हैं।

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी कोडरमा में भाकपा (माले) लिबरेशन के विनोद कुमार सिंह से 44,478 मतों से आगे हैं।

हजारीबाग सीट से भाजपा के मनीष जायसवाल कांग्रेस के उम्मीदवार पर 51,956 मतों से बढ़त बनाये हुए हैं। राजमहल (सुरक्षित) सीट पर झामुमो के विजय हंसदक भाजपा के ताला मरांडी से 16,990 मतों से आगे हैं।

गिरिडीह में आजसू पार्टी के सीपी चौधरी अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी झामुमो के मथुरा महतो से 33,688 मतों से आगे हैं। लोहरदगा में कांग्रेस के सुखदेव भगत भाजपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समीर उरांव से 12,876 मतों से आगे हैं।

धनबाद में भाजपा के दुलू महतो कांग्रेस की अनुपमा सिंह से 48,395 मतों से आगे हैं। रांची में भाजपा के संजय सेठ कांग्रेस की यशस्विनी सहाय से 39,603 मतों से आगे हैं।

झारखंड में 14 लोकसभा सीट और एक विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई थी। कुल 244 उम्मीदवार मैदान में हैं।

झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के रवि कुमार ने कहा, ‘‘चतरा और कोडरमा में मतगणना के अधिकतम 27-27 दौर होंगे, जबकि खूंटी में 16 दौर होंगे। गांडेय विधानसभा सीट के उपचुनाव में 24 दौर की मतगणना होगी

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button