NATIONAL

समय से पहले भारत में दस्तक देगा मानसून, कई राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Advertisement

“प्रखरआवाज@न्यूज़”

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मानसून को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। IMD के मुताबिक़ इस बार मानसून 19 मई तक

नई दिल्ली :  इस समय देश के लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने बड़ी खुशखबरी दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मानसून को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है।

IMD के मुताबिक़ इस बार मानसून 19 मई तक दक्षिण अंडमान सागर, बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह में एंट्री कर सकता है। आम तौर पर मानसून पोर्ट ब्लेयर में 20 मई, दक्षिण पश्चिम भारत में 22 मई और केरल की ओर 1 जून के आसपास बढ़ता है, लेकिन इस साल मानसून के 2 से 3 दिन पहले आने की संभावना है।

इस दिन भारत पहुंचेगा मानसून
IMD के अनुसार, मानसून अगले 7 दिन में अंडमान निकोबार द्वीप पहुंचेगा। इसके बाद एक जून तक केरल और 15 जुलाई तक उत्तर भारत में पहुंचेगा। इसके साथ ही 15 सितंबर तक मानसून की वापसी होगी। इस साल सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है।

IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए यह भी बताया है कि इस साल देश के करीब 20 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। दक्षिण कर्नाटक के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसकी वजह से अगले 5 दिन मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में मौसम खराब रहेगा। यहां गरज, चमक के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बारिश हो सकती है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button