NATIONAL

बच्चे का मुंडन कराने घाट गया था परिवार, हो गया बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत से परिवार में मचा कोहराम

Advertisement

बेगूसराय : बिहार में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां नदी में नहाने के दौरान 5 लोगों की मौत हो गई। गोताखारों की मदद से पांच शवों को बाहर निकाला गया। घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। मामला बेगूसराय का है।

मिली जानकारी के अनुसार, बेगूसराय के बरौनी से एक परिवार एक बच्चे का मुंडन कराने के लिए सिमरिया घाट पर गया हुआ था। मुंडन कार्यक्रम के दौरान लोग नहाने के लिए गंगा नदी में उतरे। नहाने के दौरान पांच युवक स्नान करते-करते काफी गहरे पानी में चले गए, जिससे पांचों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक ही जगह के रहने वाले हैं। जिनमें से दो सगे भाई हैं।

घटना के बाद पुलिस प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई। सभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। एक साथ पांच युवकों की मौत से गांव में कोहराम मच गया है। वहीं सिमरिया घाट पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

घटना से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। हालांकि कहा जा रहा है कि गहराई की ओर जाने से उन्हें रोका गया था। उन लोगों ने किसी की बात नहीं मिली। डूबता देखकर स्थानीय लोग बचाने में जुट गए। गोताखोरों की मदद से पांच को निकाला गया तो एक युवक जिंदा था। उसे इलाज के लिए अतस्पताल भेजा गया। लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

वहीं चकिया थाना SI पवन कुमार सिंह ने बताया कि “नदी में कुछ लोगों के डूबने की सूचना मिली, उनके परिवार के लोग भी बचाने के लिए नदी में गए लेकिन वे भी डूब गए। 4 शव बरामद हुए और 1 व्यक्ति को बचाया गया लेकिन बाद में उसकी भी मृत्यु हो गई। कुल 5 लोगों की मृत्यु हुई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button