आजादी का महापर्व: SP सुनील शर्मा ने जिले वासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई

सारंगढ़-बिलाईगढ़ न्यूज/ स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के पुलिस कप्तान (SP) सुनील शर्मा ने जिले के समस्त नागरिकों, जन-प्रतिनिधियों, वरिष्ठ जनों और मीडिया बंधुओं को स्वतंत्रता दिवस की ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में जिला पुलिस प्रमुख ने भारत की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर जवानों को नमन किया।
पुलिस कप्तान का संदेश:- शांति, सुरक्षा और सहयोग का संकल्प
“स्वतंत्रता दिवस का यह पावन अवसर हमें हमारे राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों की याद दिलाता है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस सदैव आपकी सुरक्षा, सहायता और जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। आइए, इस आजादी के पर्व पर हम सब मिलकर एक भयमुक्त, सुरक्षित और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लें।”




