सारंगढ़ बिलाईगढ़

भाजपा कार्यालय चंदाई में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष निखिल बानी का हुआ स्वागत, नगर पालिका चुनाव जीतने का लिया संकल्प

सारंगढ़। जिला भाजपा कार्यालय चंदाई में सारंगढ़ नगर के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष श्री निखिल बानी का पार्टी पदाधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा जी, संभाग प्रभारी श्री रामू रोहरा, जिला प्रभारी श्री शंकर अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जगन्नाथ पाणिग्रही, नगर पालिका प्रभारी श्री रजनीश सिंह एवं जिला अध्यक्ष श्री ज्योतिलाल पटेल ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष श्री निखिल बानी का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा जन-जन तक पार्टी की विचारधारा एवं केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाने पर जोर दिया। साथ ही आगामी नगर पालिका चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button