एक तरफ मंत्री का कार्यक्रम और दूसरी ओर जिला कांग्रेस की मैराथन बैठक

स्मार्ट मीटर सड़कों के गड्ढों चुना पत्थर और एग्रीस्टेक जन समस्या को लेकर कांग्रेस करेगी शंखनाद – ताराचंद देवांगन जिलाध्यक्ष
सभी कमर कस लें, जन हित के मुद्दों के साथ कांग्रेस उतरेगी सड़कों पर – उत्तरी जांगड़े विधायक
जिला ब्लाक और मंडल अध्यक्षों के साथ कांग्रेसियों की हुई लंबी चर्चा

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय में एक ओर जहां उच्च शिक्षा व प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा का दौरा था तो दूसरी और कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन द्वारा ब्लॉक और मंडल अध्यक्षों की अहम बैठक जारी थी। कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर सड़क के आंदोलन के लिए अपनी रणनीति तैयार कर रही थी। जिला कांग्रेस की मैराथन बैठक में जिला अध्यक्ष तारा देवांगन विधायक उत्तरी जांगड़े व वरिष्ठ कांग्रेसियों ने आज घंटो देर तक जिला ब्लाक और मंडल अध्यक्षों की बैठक ली। बैठक में आगामी नगर पालिका चुनाव के रणनीतियों को लेकर चर्चा हुई वहीं दूसरी ओर जनहित के मुद्दों को लेकर जिसमें स्मार्ट मीटर किसानों के एग्रीस्टेक की समस्या और सड़कों गड्ढों पर सड़क के आंदोलन पर रणनीति तैयार की गई। बैठक को प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सुरज तिवारी, गोल्डी नायक संगठन महामंत्री, जिला महामंत्री डॉ दिलीप अनंत, नीतीश बंजारे, ब्लॉक अध्यक्ष किशोर पटेल, भीष्म साहू, रामनाथ सिदार, सतीश श्रीवास, राकेश पटेल तथा विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगडे और जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने उद्बोधित किया।
विधायक उत्तरी जांगडे ने आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर अपनी बात रखी और नगर की समस्याओं को लेकर सड़क में उतरकर आंदोलन करने की बात कही वहीं जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने किसानो के एग्रीटेक की हो रही समस्या, स्मार्ट मीटर में हर घर के बिजली बिल में बेतहाशा वृद्धि, चूना पत्थर खदान, जिले के मुख्यालय में और विकास खंडों में सड़कों के गद्दे साफ-सफाई व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर सड़क के आंदोलन के शंखनाद करने की घोषणा की और उसकी रूपरेखा तैयार की गई। वरिष्ठ कांग्रेसी सूरज तिवारी ने सभी मंडल अध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों से अपने ब्लॉकों में प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिले से बने हुए कार्यक्रमों को संचालित करने और मजबूती से विपक्ष की भूमिका निभाने की बात कही। जिला संगठन महामंत्री गोल्डी नायक, प्रवक्ता डॉ गोपाल बाघे ने मंच संचालन कर आभार प्रदर्शन किया।
उक्त अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि घनश्याम मनहर, गणपत जांगड़े, चंद्र कुमार नेताम जनपद उपाध्यक्ष, अजय बंजारे नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि, वरिष्ठ कांग्रेसी राधे जायसवाल, रवींद्र नंदे, डॉ जी एस पटेल, महेश नायक, गोपाल केड़िया, मितेंद्र यादव, शुभम वाजपेई, लालू थवाईत, किशोर निराला, शंकर चौहान, राजू यादव, चेतन जांगड़े, हेमंत चंद्र, रमेश खूंटे, मुन्ना पटेल, रमेश पटेल, कुशल साहू, जितेंद्र पुरैइन, अशोक वर्मा, राजेंद्र वारे, जयप्रकाश साहू, अंगूराम पटेल, रमेश सोनी, कमलेश, डॉ महेश, प्रकाश राकेश, राहुल चौहान आदि जन शामिल रहे।




