कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे एवं संजय पांडेय जिप अध्यक्ष ने किया ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

खेलों से होता है सर्वांगीण विकास, अनुशासित जीवन के लिए खेल जरूरी – डॉ संजय कन्नौजे कलेक्टर
खिलाड़ीयो का आत्म विश्वास उसकी सफलता की बड़ी नींव – संजय पांडेय जिप अध्यक्ष
सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ जिला प्रशासन व खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 21 दिवसीय ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ जिले के संवेदनशील कलेक्टर डॉक्टर संजय कन्नौजे एवं जिला पंचायत के अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय जी के कर कमरों से गरिमा मयी माहौल में संपन्न हुआ। डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रभारी अधिकारी कौशल ठेठवार वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक ने आगंतुक अतिथियों का पुष्पहार से आत्मीय अभिवादन किया। मंच पर अरुण गुड्डू यादव सांसद प्रतिनिधि, गोल्डी नायक खेल संघ अध्यक्ष, जय प्रकाश बानी भाजपा मंडल अध्यक्ष, मोहम्मद काशिम पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं एथलेटिक्स संघ, मोहम्मद खलील बैडमिंटन संघ, त्रिलोक मैत्री क्रिकेट संघ, विजेंद्र गुड्डू यादव कराते संघ, भोगेंद्र मनहर अधिवक्ता वालीबाल संघ, श्री यादव अश्वनी चंद्र फुटबॉल संघ, सौरभ यादव सॉफ्टबॉल संघ, राम सिंह ठाकुर शतरंज संघ अब्बास अली सैफी वरिष्ठ पत्रकार, केजार अली लायंस क्लब, विशेष रूप से आसींन रहे। अतिथियों के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
उक्त समारोह को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद विद्यार्थियों के जीवन का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने कहा, “खेल न केवल हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ रखते हैं, बल्कि धैर्य, टीम वर्क और अनुशासन जैसे गुण भी सिखाते हैं। इस शिविर का उद्देश्य जिले की खेल प्रतिभाओं को तराशना और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना है। या प्रशिक्षण आपकी शारीरिक विकास मानसिक विकास और खेल के साथ अनुशासन खेल भावना इन्हें विकसित करेगा मैं प्रशिक्षकों से विरोध करूंगा कि खेल के साथ-साथ अनुशासन और खेल भावना किसी बच्चों को अवश्य दें। आज हमारे वरिष्ठ खिलाड़ी कई खेल संघ के पदाधिकारी और राष्ट्रीय स्तर के युवा खिलाड़ी भी हमारे बच्चों को अच्छी तकनीक सीखने के लिए निशर्त निशुल्क सेवा देने को तैयार है यह भी एक बहुत बड़ी बात है” खिलाड़ियों की मांग पर सारंगढ़ जिला मुख्यालय में खेल भाटा मैदान क्लब हाउस एवं बैडमिंटन इनडोर ब्लॉक कॉलोनी मैदान को सवारने, व्यवस्थित और सुरक्षित रखने की दृष्टि से आप सभी के सहयोग से अथक प्रयास किया गया है। जिसमें सभी सारंगढ़ वीडियो का सहयोग और योगदान है। खासकर विशालकाय खेल भाटा स्टेडियम लेकिन इसे सुरक्षित और व्यवस्थित रखने की जबाबदारी आपकी और हमारी सब की है। इसके लिए एक समिति बनाकर उसकी देखरेख की भी आवश्यकता है। इसके अलावा खेल अवीवा कल्याण विभाग प्रयास करें की पेंटिंग शतरंज कैरम संगीत नृत्य जैसी विधाओं पर भी शिविर के माध्यम से बच्चे अभ्यास कर सके कुछ सीख सके।
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे जी ने कहा की खिलाड़ी अनुशासित होता है खेल भावना के साथ-साथ समाज या अपने जीवन में किसी भी मोड में चाहे वह कोई सा भी क्षेत्र हो उसके प्रदर्शन में आत्मविश्वास साफ झलकता है खेल आपको हमेशा एक अलग व्यक्तित्व के रूप में पहचान दिलाता है आप सभी नन्हे बच्चे युवा खिलाड़ी खूब मेहनत करें सरकार के द्वारा यह शिविर आपके लिए बहुत लाभदायक होगी हमारे जिले के कलेक्टर महोदय खेल के क्षेत्र में हर संभव प्रयास कर रहे हैं उनके मार्गदर्शन में आज शिक्षा का स्तर जहां हम तीसरी रैंक में थे आज हम 90 और दसवें रैंक में आ चुके हैं यह बहुत बड़ी उपलब्धि है कलेक्टर साहब के कार्य क्षमता और उसे कार्य को करने की एक जज्बा मैंने इससे पहले किस अधिकारी में नहीं देखा अगर हम कहें कि हमारे जिले को सवारने का काम निश्चित रूप से कैरेक्टर महोदय कर रहे हैं और मैं नहीं कहता हर वर्ग हर संगठन हर संस्था इनकी सराहना कर रहा है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला प्रशासन खेल प्रशिक्षक सभी खेल संघ के वरिष्ठ खिलाड़ी का और सामने बैठे नन्हे बच्चे सभी को शुभकामनाएं।
डिप्टी कलेक्टर व जिला खेल प्रभारी शिक्षा शर्मा ने जिला कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के विषय पर जानकारी दी और कुछ अन्य विधाओं को भी इसमें शामिल करने की बात कही साथ ही आवेदन नामांकन पत्र के साथ अधिक से अधिक संख्या में नन्हे युवा खिलाड़ियों की उपस्थिति की अपील भी की और मीडिया के माध्यम से अनुरोध करते हुए इसका व्यापक प्रचार प्रसार करने की बात कही। उन्होंने खेल प्रशिक्षकों से युवा प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे लाने और शिविर में शामिल करने पर भी जोड़ दिया।
मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश बनी ने कहा की खेल के क्षेत्र में वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक और वरिष्ठ खिलाड़ी जो खेल मैदाने में और खिलाड़ियों के बीच समय देते हैं उनका विशेष सम्मान है सारंगढ़ के खेल के क्षेत्र में विकास की गति को आगे बढ़ाने में इनका अहम योगदान है हमारे नन्हे मुन्ने और युवा खिलाड़ी खेल मैदान में पसीना बहाकर मेहनत करते हैं खेल प्रशिक्षक उन्हें सिखाते हैं इस मंच के माध्यम से आप सभी का मैं सम्मान करता हूं।
जिले के वरिष्ठ खिलाड़ी व खेल संघ के अध्यक्ष गोल्डी नायक ने कहा खिलाड़ियों खेल मैदाने के क्षेत्र में सुविधाओं के लिए हमने निरंतर मांग की और ऐसे कलेक्टर महोदय हमें मिले जिन्होंने इस दिशा पर सर्वप्रथम आशा से अधिक कार्य उन्होंने किया एक बड़े अधिकारी के साथ एक अच्छा स्पोर्ट्समैन उनके अंदर दिखाई पड़ता है बहुत ही सरल और सामान्य रूप से हर क्षेत्र में खुद निगरानी रखते हुए उसे कार्य को संपादित करना उसे नया स्वरूप प्रदान करना इनकी खूबी है इस मंच के माध्यम से खेल भाटा स्टेडियम में सुविधायुक्त विशालकाय मंच निर्माण कर आपने हम सभी खिलाड़ियों को स्मरणीय गिफ्ट दिया है सार्वजनिक कार्यक्रम ऑन के साथ-साथ तेज बरसात और तेज धूप में विशालकाय खेल मैदान के बीच मंच का या एक सारी रूपी आसरा हमें मिला है हम सभी खेल प्रेमी वरिष्ठ खिलाड़ी और खेल संघ आपका आभार व्यक्त करता है। प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से खेल प्रशिक्षकों के साथ अनुभवी वरिष्ठ खिलाड़ी अधिक से अधिक युवा नन्हे खिलाड़ियों को खेल के गुण सिखाए और हम सब का उस पर सहयोग भी रहे। आक्रांतुको से अपील करते हुए गोल्डी नायक ने कहा कि आगामी दिनों में आप और हम सब मिलकर खेल भाटा स्टेडियम में आगामी रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर मैदान को स्वच्छ और सुंदर रखने की दिशा में कार्य करेंगे।
विविध खेल:- शिविर में फुटबॉल, क्रिकेट, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन सहित अन्य खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विशेषज्ञ प्रशिक्षक:- अनुभवी और प्रशिक्षित कोच एवं जिले के वरिष्ठ खिलाड़ी व खेल प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को आधुनिक खेल तकनीकों की जानकारी दी जाएगी।
निशुल्क पंजीयन:- जिले के [उम्र सीमा, जैसे: 8 से 18 वर्ष] तक के छात्र-छात्राओं के लिए यह प्रशिक्षण पूरी तरह निशुल्क रखा गया है।
सुविधाएं:- प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों के लिए शुद्ध पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा और खेल किट की समुचित व्यवस्था की गई है।
शिविर प्रतिभा खोज का मंच:- खेल अधिकारी ने बताया कि यह शिविर कुल 21 दिनों तक चलेगा। शिविर के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा और उन्हें भविष्य में उन्नत प्रशिक्षण के लिए चयनित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान खेल प्रशिक्षक आरती शुक्ला, ममता साहू, राजाराम उराव, रमिंज रजा, भोलू यादव, अल्ताफ खान तौफीक खान युवा महिला फुटबॉलर विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधि और भारी संख्या में खेल प्रेमी खिलाड़ी व अभिभावक उपस्थित रहे। मंच का संचालन डॉ आर बी तिवारी द्वारा किया गया जिन्होंने नशा मुक्ति और स्वच्छता की शपथ दिलाई और सभी आगंतुक अतिथियों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।




