सारंगढ़ बिलाईगढ़

जिला कलेक्टर की छोटे व्यापारियों को लेकर सार्थक पहल

गुमटी ठेले और सड़क किनारे छोटे व्यापारियों को व्यवस्थित करने सीएमओ को निर्देश

सैकड़ो व्यापारियों ने कलेक्टर व सीएमओ का जताया आभार

सारंगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ में विगत दिनों नए जिले की दृष्टिकोण से जिले को सुरक्षित सुव्यवस्थित और नवीन जिले के तर्ज पर मूर्त रूप देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने छोटे फुटकर व्यापारियों ठेले गोमचे वालों को व्यवस्थित करने के निर्देश नगर पालिका प्रशासन को दिए थे नगर पालिका प्रशासन द्वारा उस दिशा में तत्काल उन्हें हटाने की कवायद की गई। इन फुटकर व्यापारियों को उचित और यथा समय व्यापार हेतु स्थान न मिलने के कारण इनका कई दिनों से व्यापार प्रभावित हो रहा था, उस दिशा पर पहल करते हुए भाजपा के वरिष्ठ पार्षद सत्येंद्र सिंह बरगाह व गोल्डी नायक संपादक व व्यापारियों ने जिला कलेक्टर से मिलकर वर्तमान समस्याओं से अवगत कराते हुए उनसे गुहार लगाई। इसके पश्चात जिला कलेक्टर ने तत्काल नगर पालिका सीएमओ को उक्त विषयों को और व्यापारियों को व्यवस्थित करने की सराहनी पहल की। उक्त पहल से न केवल जिला प्रशासन के इस त्वरित मानवीय पहल की सराहना हो रही है बल्कि जिले के अधिकारियों ने एक बड़े मानवता का संदेश भी दिया है।

कई दिनों से व्यापार बंद किए छोटे-छोटे फुटकर व्यापारियों ने जिले की कलेक्टर का आभार जताया और नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर सीएमओ सिदार जी को अपनी आपबीती से अवगत कराते हुए अपनी समस्या बताई और उन्होंने जिला प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करने की बात कही। फुटकर व्यापारियों को सीएमओ सूरत सिदार ने बताया कि जिला अब अपना मूर्त रूप ले रहा है जिले के अधिकारियों की जिले के मुख्य मार्गो को सबसे पहले आम जनता के लिए सुरक्षित करने उसे व्यवस्थित करने और उसके पश्चात उसे स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा पर सकारात्मक जनहित पर कार्य किया जा रहे हैं। इस दिशा पर वर्तमान में त्योहारों को देखते हुए आप की समस्याओं के निदान हेतु सार्थक पहल प्रशासन ने की है और आने वाले समय में प्रशासन के मनसा अनुरूप जनहित के साथ आप व्यापारियों को यह सहयोग प्रदान किया जाएगा लेकिन हमें भी आपसे अपेक्षा रहेगी कि जिला प्रशासन के कार्यों में आपकी सहभागिता आपकी उपस्थिति और जनहित में सहयोग बना रहे साथ ही सीएमओ सिदार ने छोटे व्यापारियों से स्वावलंबन योजना के तहत व्यापार हेतु आर्थिक लाभ स्वरूप उपलब्धता की पूरी जानकारी दी और कुछ दिनों में सभी फुटकर व्यापारियों के साथ बैठक करने की बात कही व्यापारियों को उक्त योजना की जानकारी और उसके लाभ की वृहद जानकारी मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button