सारंगढ़ बिलाईगढ़

जिला कांग्रेस में स्मार्ट मीटर बढ़ती बिजली दर के क्रमिक आंदोलन को लेकर मैराथन बैठक

महंगाई और बिजली दर पढ़कर जनता को लूट रही भाजपा सरकार – अनिल शुक्ला प्रभारी

मंच को विधायक उत्तरी जांगड़े, कविता लहरे, गोल्डी नायक, सूरज तिवारी, अरुण मालाकार छत्रसाल साहू ने किया संबोधित

सारंगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय में जिला कांग्रेस कार्यालय रायगढ़ रोड सारंगढ़ में स्मार्ट मीटर बढ़ती बिजली डरो महंगाई और अन्य विषयों को लेकर जिला प्रभारी अनिल शुक्ला ने मैराथन बैठक ली। उक्त बैठक में जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन विधायक द्वय उत्तरी जांगड़े कविता लहरें प्रदेश प्रतिनिधि सूरज तिवारी छत्रसाल साहू गणपत जांगड़े अरुण मालाकार पूर्व जिला अध्यक्ष गोल्डी नायक संगठन महामंत्री पुरुषोत्तम साहू संजय दुबे चंद्र कु नेताम जनपद उपाध्यक्ष, अजय बंजारे न पा अध्यक्ष प्रतिनिधि मंचासीन रहे।

जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन जी ने जिले के कार्यक्रम प्रभारी अनिल शुक्ला जी विधायक उत्तरी जांगडे जी, विधायक कविता लहरे जी को कांग्रेसी गमछा पहनाकर गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय अभिवादन किया। संगठन महामंत्री गोल्डी नायक जी ने वरिष्ठ कांग्रेसियों, जिले के पदाधिकारी, ब्लॉक और मंडल अध्यक्षों का अभिवादन करते हुए अपने विचार रखें।

मंच को उदबोधित करते हुए जिले के प्रभारी अनिल शुक्ला ने सभी जिला संगठन प्रकोष्ठ विभाग के अध्यक्षों ब्लॉक शहर कांग्रेस के अध्यक्षों मंडल अध्यक्षों और जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी से चर्चा की उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि संगठन सर्वप्रथम है। संगठन में अनुशासन और पार्टी के दिशा निर्देशों को मनाना जरूरी है विपक्ष में रहने के बाद बहुत कार्यक्रम आ रहे हैं लेकिन जिला अध्यक्ष तारा देवांगन आपको बार बार कार्यक्रम नहीं दे रहे बल्कि आपको प्रदेश कांग्रेस के नीतियों से जोड़ रहे हैं आम जनता से मिलने का उनके हक की लड़ाई के लिए उनकी आवाज बनने का अवसर दे रहे हैं। आज जो ब्लॉक मंडल या प्रकोष्ठ विभाग के जिलाध्यक्ष अनुपस्थित है गोल्डी नायक संगठन महामंत्री जी उन्हें मेरी तरफ से पत्र लिखें कार्यक्रम में शामिल होने और बैठक में उपस्थित होने और अगले कार्यक्रम में भेंट करने की बात करें। संगठन के पद में अगर आप हैं तो संगठन के कार्यक्रमों में और बैठक में समय निकालना जरूरी है अन्यथा स्वत पद छोड़ दें।
साथियों भाजपा सरकार में जिस तरह से महंगाई बढ़ रही है इथेनॉल के चक्कर में चीनी का रेट बढ़ गया है महतारी बंधन योजना आम जनता को पेंशन योजना सही ढंग से नहीं मिल पा रही पेट्रोल गैस सिलेंडर की कीमतें आसमान छू रही है और अब यह स्मार्ट मीटर हमें लोगों को बताना होगा क्या स्मार्ट मीटर से प्रत्येक घर का बिजली बिल चार गुना पांच गुना बढ़कर आ रहा है किसानों के क्षेत्र में बिजली बिल और अन्य सुविधाएं बंद कर दी गई कांग्रेस के शासनकाल में 400 यूनिट तक हाफ बिजली बिल और एकल बत्ती कनेक्शन का गरीबों को ग्रामीण किसानों को लाभ मिलता था और भाजपा के सरकार में 1999 यूनिट के बाद अगर एक यूनिट भी आप खर्च करते हैं तो पूरे 200 यूनिट का आपको बिजली बिल भुगतान करना पड़ेगा और आने वाले समय में प्रीपेड सिस्टम से भुगतान होगा पैसा खत्म आधी रात को बिजली गुल,, सभी मुद्दों को लेकर हमें आम जनता तक जाना है या लड़ाई लंबी चलेगी सबसे पहले आप सारंगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में यह अभियान चलाएं और साथ ही साथ प्रत्येक ब्लॉकों में या अभियान चलाएं उपभोक्ताओं के पास जाकर फॉर्म भर और फॉर्म को हर सप्ताह ब्लॉक अध्यक्षों के पास जमा करवाए। उसके बाद भिलाईगढ़ विधानसभा और सारंगढ़ विधानसभा में निरंतर बैठक के होगी ब्लॉकों की बैठक के लिए जाएगी और विद्युत कार्यालय जिला कार्यालय के घेराव जैसे बड़े आंदोलन का शंखनाद होगा। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला कांग्रेस मजबूत है यहां दो-दो बार विधायक चुनकर आए हैं जनपद नगर पालिका में कांग्रेस का कब्जा है और कांग्रेस के कार्यकर्ता ऊर्जावान और सक्रिय हैं जिला अध्यक्ष जी का हाथ मजबूत करें विधायक जी पूर्व विधायक गण पूर्व जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ जन सहयोग करें । आप सभी लंबे समय से रुके हुए हैं सभी की उपस्थिति के लिए बहुत-बहुत आभार।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन जी ने मंच को उद्बोधित करते हुए उक्त कार्यक्रम को संचालित करने हेतु दोनों विधानसभा में प्रभारी तथा प्रत्येक मंडलों में प्रभारी की नियुक्ति करने और घर-घर तक पहुंच कर स्मार्ट मीटर और बढ़ती बिजली बिल दरों के विरोध में फार्म भरवाने की कार्यकर्ताओं से अपील की।

विधायक उत्तरी जांगड़े एवं विधायक कविता लहरें संगठन को आश्वासन किया कि दोनों ही विधानसभा में खुद मंडल के प्रभारी के तौर पर उक्त आंदोलन को डोर टू डोर सड़कों तक लेकर जाएंगे।

मंच को वरिष्ठ कांग्रेसी और प्रदेश प्रतिनिधि सूरज तिवारी, छत्रसाल साहू, अरुण मालाकार पूर्व जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष सारंगढ़ राकेश पटेल, रामनाथ सिदार नगर अध्यक्ष, लखेश्वर देवांगन ब्लॉक अध्यक्ष बिलाईगढ़, भीष्म साहू ब्लॉक अध्यक्ष सरसीवा, नीतीश बंजारे, तिलक नायक, लता जाटवर ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में मंजूलता आनंद, अनिका भारद्वाज, उमेश केसरवानी, राधे जायसवाल, गौरीशंकर पटेल, इंदु पौडवार सेवादल जिलाध्यक्ष, शुभम वाजपेई युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष, अभिषेक शर्मा छात्र संगठन जिलाध्यक्ष, मितेंद्र यादव पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष, शाहजहां खान अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष, रामकुमार साहू किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष, सहदेव सिदार आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष, रमेश खूंटे ब्लॉक अध्यक्ष अनु जाति, जनपद सभापतिविजय विक्की पटेल जिला उपा युवा कांग्रेस, अंकित पटेल विधानसभा अध्यक्ष छात्र संगठन, पार्षद प्रतिनिधि किशोर निराला, शंकर चंद्रा, कार्यालय व मीडिया से हेमंत चंद्र तारकेश्वर टांडेल आदि कांग्रेस जन बड़ी संख्या में शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button