छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

जिले के आबकारी विभाग की बडी कार्यवाही,24 लीटर महुआ शराब जब्त

जिले के आबकारी विभाग, की बडी कार्यवाही,24 लीटर महुआ शराब जब्त
अवैध महुआ शराब के निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही
सारंगढ़।आबकारी आयुक्त आर. संगीता के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर संजय कन्नौजे तथा जिला आबकारी अधिकारी श्री संतराम वर्मा के मार्गदर्शन में दिनांक 30/04/2026 को आबकारी विभाग वृत्त सारंगढ़ जिला सारंगढ़–बिलाईगढ़ द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।
प्राप्त शिकायत के आधार पर सूचना मिली कि ग्राम गोड़म में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का निर्माण एवं विक्रय किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होने पर टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर गवाहों की उपस्थिति में संबंधित मकान की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मकान से 12 नग 02 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक बॉटल में प्रत्येक में भरा 02 लीटर तरल द्रव कुल मिलाकर 24 लीटर तरल द्रव बरामद की गई। मौके पर परीक्षण करने पर उक्त तरल को महुआ शराब होना पाया गया, जिसे विधिवत सीलबंद कर आबकारी विभाग द्वारा जप्त किया गया।
प्रकरण का विवरण:
कायम प्रकरण: 01
जप्त मदिरा: 24 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब
आरोपी का विवरण:
लोचन भारद्वाज पिता गिरधारी उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम गोड़म
आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59 (क) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर जेल दाखिल कराया गया है।

उक्त कार्यवाही में सहा.जिला आब. अधि. आनंद वर्मा, आबकारी उपनिरीक्षक हाबिल खलखो, लोकनाथ साहू, रामेश्वर सिंह राठिया एवं हमराह स्टाफ का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button