सारंगढ़ बिलाईगढ़

टीबी मुक्त ग्रापं का सम्मान, जिपं अध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा सारंगढ़ होगा टीबी मुक्त

सारंगढ़ न्यूज़। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज श्री ओम होटल में टीबी मुक्त ग्रापं सम्मान समारोह का आयोजन जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा हुआ। मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे थे। अध्यक्षता जिला कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोय ने की। इस अवसर पर एसपी सुनील शर्मा,जिपं सीईओ, सिविल सर्जन दीपक जायसवाल जिलाध्यक्ष ज्योति, सीएमएचओ, बीएमओ, स्वास्थ्य अधिकारी व मितानिनें उपस्थित रहीं। शुभारंभ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा के वीडियो संदेश से हुआ। जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने कहा कि पीएम मोदी का संकल्प है टीबी मुक्त भारत। जिले की टीबी मुक्त पंचायतें गर्व की बात हैं। यह जोड़ो टीम व मितानिनों की मेहनत का परिणाम है। पांडे ने कहा टीबी लाइ लाज नहीं है। जांच, दवा, इलाज मुफ्त है। निक्षय पोषण योजना में हर मरीज को 500 रु. प्रतिमाह मिलता है 2 हफ्ते से ज्यादा खांसी पर जांच जरूरी है। श्री पांडे ने कहा मैं स्वयं 5 मरीजों का निक्षय मित्र बनूंगा। सभी जनप्रतिनिधि एक-एक मरीज को गोद लें। भेदभाव नहीं, सहयोग करें। टीबी हारेगा,जिला जीतेगा। अंत में टीबी मुक्त पंचायतों के सरपंचों, स्वा. कार्यकर्ताओं और मितानिनों को सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button