बढ़ती मंहगाई के रोक हेतु काग्रेश का सरसीवा में धरना प्रदर्शन

सरसीवां न्यूज़/ देश प्रदेश में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य सामग्री एवं सराफा बाजार में लगातार सोना चांदी के बढ़ रहे दामों के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जिला अध्यक्ष तारा चंद देवांगन के सुझाव अनुसार उक्त धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन पश्चात बढ़ते मंहगाई के रोक हेतु सैकड़ों की संख्या में काग्रेश कार्यकरता ने हाथ में झंडा और मंहगाई विरोधी तख्ती लेकर बढ़ती हुई मंहगाई के विरोध मेंमंहगाई विरोध में नारे बाजी करते हुए रैली निकाल कर नगर भ्रमण किए। उक्त कार्य क्रम में बिलाईगढ़ विधायक कविता परण लहरे के मार्ग दर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरसीवां के अध्यक्ष भीष्म साहू के द्वारा अपने सैकड़ों कार्य कर्ताओं के साथ धरना दिया ।उक्त कार्य क्रम में विशेष रूप से विधायक प्रतिनिधि प्राण लहरें, वरिष्ठ काग्रेशी नेता गोपाल पांडे,नीतीश बंजारे, जागेश्वर लहरे, तीरीथ खटकर , युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आकाश पाण्डेय,सोनाखान ब्लॉक अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, रमेश सोनी,अब्दुल खान, संजय साहू, जान मोहम्मद खान, के साथ साथ सैकड़ों उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आम जनता की समस्याओं को उठाया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए थे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में बढ़ती मंहगाई के विरोध में तख्तियां और कांग्रेस के झंडे लेकर नगर भ्रमण भी किया तथा बाजार में व्यापारियों और आम लोगों से संवाद कर महंगाई के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता का जीवन जीना कठिन होता जा रहा है। आज पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर से लेकर रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम दिनों दिन आसमान छू रहा हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के जिंदगी जीने वाले परिवार आज बेहद परेशान है । वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारा देवांगन, ने कहा कि केंद्र सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आज के युवा बेरोजगारी और आर्थिक संकट के कारण लगातार परेशान होता चला जा रहा है। वहीं हमारी कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी।
धरना प्रदर्शन के अंत में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भीषण साहू ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ साथ उपस्थित लोगों को सरकार के बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण लगाने एवं आम जनता को राहत देने की मांग की।




