ChhattisgarhSarangarh

भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकुमार थूरिया को संगठन से हटाने की अनुशंसा के बाद सोशल मीडिया में गर्म हुई राजनीति

सारंगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष व प्रभारी मंत्री पर सोशल मीडिया में किया था कटाक्ष

शासन में कार्यकर्ताओं की दर्द को बयां कर बैठे भाजपा नेता

विगत दिनों जिला अध्यक्ष और उनके भाई पर सोशल मीडिया में किया था कटाक्ष

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ जिला भाजपा में कार्यकर्ताओं के सोशल मीडिया वार ने पार्टी की वाट लगा दी है। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष जो पार्टी के प्रति निरंतर समर्पित दिखे, कांग्रेस शासन काल में भी जिन्होंने दम भरकर कांग्रेस और उनके शासन के विफलताओं को जमकर उठाया और जमीनी कार्यकर्ता के रूप में निरंतर कार्य करते रहे। शासन आने के बाद उनके रीति नीति पार्टी के प्रति समर्पण और बेबाक छवि को लेकर उन्हें मंडल अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया । इसके बाद उन्होंने निरंतर समर्पित रूप से कार्य भी किया। पार्टी में कार्यकर्ताओं की मनोस्थिति को देखते हुए सोशल मीडिया में उन्होंने प्रभारी मंत्री के खिलाफ बात रखी तो वही वर्तमान जिला अध्यक्ष और उनके भाई को लेकर भी सोशल मीडिया में भी कांग्रेसी पोस्ट के साथ कटाक्ष किया। जिसके बाद पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में उन्हें संगठन से हटाने की अनुशंसा की खबरें वायरल हुई। इसके बाद उन्होंने अपने पार्टी नेताओं को याद रखने की पोस्ट की,,,, जिसके बाद सोशल मीडिया में जमकर बवाल मचा। सभी ने अपनी अपनी राय रखी। जहां कहीं उन्हें लिखा कि सोशल मीडिया में सच बोलने की सजा इन्हें मिली है।

क्या भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा अब खुलकर सोशल मीडिया में नजर आ रही है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button