सारंगढ़ बिलाईगढ़

संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’

सारंगढ़ में भाजपा की प्रेस वार्ता: प्रदेश सदस्य कृष्णकांत चंद्रा ने बताए अभियान के मुख्य उद्देश्य,

सारंगढ़ न्यूज़/ संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय, चंदई में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

प्रेस वार्ता को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश सदस्य कृष्णकांत चंद्रा ने कहा:
“संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता, मानवता और भाईचारे का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर एकता के सूत्र में बांधने की प्रेरणा देते हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा संत रविदास जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए इस अभियान का संचालन कर रही है। इसके तहत समाज के सभी वर्गों के बीच संवाद, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास व सम्मान पहुँचाने के संकल्प के साथ काम कर रही है।

घर-घर पहुँचाएंगे गुरु रविदास जी के विचार:- ज्योति पटेल जिलाध्यक्ष
ज्योति पटेल ने कहा कि गुरु रविदास जी का जीवन समान अवसर, सामाजिक न्याय और समरसता का प्रतीक है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक मजबूत और संगठित समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने जिले के सभी कार्यकर्ताओं से अभियान के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने और गुरु रविदास जी के विचारों को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान किया।

प्रेस वार्ता में प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति –
प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों को अभियान की रूपरेखा और प्रकाश पर्व पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
उपस्थित पदाधिकारी: जिला महामंत्री द्वारिका साहू, जिला प्रवक्ता भुवन लाल मिश्रा, प्रकाश अग्रवाल, मनोहर पटेल, दुर्गा ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मीडिया की सहभागिता: प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधियों ने उपस्थित रहकर अभियान से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम के अंत में जिला प्रवक्ता भुवन मिश्रा ने सभी पत्रकार बंधुओं का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button