सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ में उग्र हुआ कांग्रेस का प्रदर्शन: एपेक्स बैंक की कार्यप्रणाली पर भड़के कार्यकर्ता

चक्काजाम की चेतावनी
किसानों के हित में कांग्रेसियों उतरे सड़क पर

सारंगढ़-बिलाईगढ़: युवा कांग्रेस और छात्र संगठन के नेतृत्व में आज एपेक्स बैंक शाखा के सामने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। बैंक प्रबंधन की कथित लापरवाही और किसानों से बदसलूकी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन इतना उग्र हो गया कि स्थिति संभालने के लिए पुलिस प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा।

प्रबंधन के ढुलमुल रवैये से बढ़ा आक्रोश –
प्रदर्शन के दौरान जब किसानों, वकीलों और पत्रकारों ने बैंक से जुड़ी अपनी समस्याएं सामने रखीं, तो बैंक प्रबंधन केवल ‘कलेक्टर को पत्र लिखने’ और ‘उच्च अधिकारियों को जानकारी देने’ की बात कहकर टालमटोल करता दिखा। इस रवैये से नाराज कांग्रेस नेताओं ने बैंक प्रबंधन को जमकर फटकार लगाई।

कांग्रेस नेताओं ने कड़े शब्दों में कहा:-
“यह सारंगढ़ है, यहाँ ऐसा नहीं चलेगा। किसान अपना हक मांगने आए हैं, कोई माफिया नहीं हैं। किसानों से ₹1000 अतिरिक्त राशि काटने की शिकायतें मिल रही हैं और अधिकारी उनके साथ बदतमीजी कर रहे हैं। अधिकारी अपनी हद में रहकर कार्य करें।”
किसानों की प्रमुख समस्याएं और मांगें:
राशि में कटौती व किस्तें: किसानों का अपना ही पैसा किस्तों में दिया जा रहा है और केसीसी (KCC) प्रक्रिया में अत्यधिक लेट-लतीफी की जा रही है।
मूलभूत सुविधाओं का अभाव: बैंक में केवल एक काउंटर चालू है। बाहर बैठने के लिए शेड, पीने का पानी और इंतज़ार करने की उचित व्यवस्था नहीं है।
स्टाफ की कमी: एक तरफ कर्मचारी कम होने का बहाना बनाया जा रहा है, तो दूसरी तरफ यहाँ से कर्मचारियों का ट्रांसफर किया जा रहा है।

विधायक जिलाध्यक्ष और नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया –
क्षेत्रीय विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े ने बैंक प्रबंधन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि “बैंक में लगे कैमरों में साफ दिख रहा है कि किसान घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। एग्री स्टेक की समस्या बनी हुई है और जनसैलाब के सब्र का बांध अब टूट रहा है।”
वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने साफ चेतावनी दी कि यदि युवा कांग्रेस और किसानों की मांगों पर त्वरित कार्रवाई नहीं हुई और बैंक स्टाफ ने हितग्राहियों से अपना व्यवहार नहीं सुधारा, तो बैंक के सामने उग्र चक्काजाम आंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शन में ये प्रमुख जन-प्रतिनिधि रहे मौजूद
इस विरोध प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन, अरुण मालाकार पूर्व जिला अध्यक्ष, गोल्डी नायक (जिला महामंत्री), गणपत जांगड़े वि प्रति, शाहजहां खान, युवा नेता शुभम वाजपेई, अभिषेक शर्मा, विक्की पटेल, रमेश खूंटे, जितेंद्र पुराइन, अंकित पटेल विकास मालाकार, किसान नेता संजय दुबे, पुरुषोत्तम साहू, राकेश पटेल, प्रमोद मिश्रा, अजय बंजारे, रामनाथ सिदार, राधे जायसवाल, इशरत खान, धीरज वहीदर, राजकमल अग्रवाल, अजीत मिश्रा, प्रांशु जांगड़े, अरविंद साहू, धनेंद्र साहू, रामसिंह ठाकुर, शाहजहां बेग, रामेश्वर चंद्र, नवीन यादव, धनेश भारद्वाज, योगेश मनहर, सोमू यादव, योगेश सोनवानी, दुर्गेश पटेल, भीष्म सिदार, विनायक पटेल, भूपेंद्र साहू, अमर जांगड़े, नरेश सिदार, तिवारी जी, अज्जू खान, विशाल आनंद, रूपेंद्र दास, राहुल, कैलाश, सुनील रावत किसान नेता और अधिवक्ता अनुरोध पटेल किसान नेता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button