सारंगढ़ खेलभाटा स्टेडियम में फुटबॉल और सॉफ्टबॉल संभाग स्तरीय स्पर्धा संपन्न

जिला क्रीड़ा अधिकारी कौशल ठेठवार ने खेल शिक्षकों और खिलाड़ियों का जताया आभारफुटबॉल पुरुष में रायगढ़ ने बिलासपुर को फाइनल में हराया फुटबॉल महिला में शक्ति को कोरबा ने हरायासॉफ्टबाल महिला पुरुष में मुंगेली जिला रही प्रथम सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय खेलभाटा स्टेडियम में आज स्कूल शिक्षा विभाग के संभाग स्तरीय फुटबॉल और सॉफ्टबॉल खेल स्पर्धा का आयोजन संपन्न हुआ।
जहां जिले के संभाग के आठ जिलों ने शिरकत की। बिलासपुर संभाग से बिलासपुर पेंड्रा मुंगेली जांजगीर शक्ति रायगढ़ और सारंगढ़ ने हिस्सा लिया। फुटबॉल के मैच में पुरुष वर्ग से फाइनल में बिलासपुर को अंतिम चरणों में रायगढ़ ने एक गोल से मात दी तो वही महिला वर्ग में कोरबा ने शक्ति को पछाड़ा। सॉफ्टबॉल में पुरुष और महिला वर्ग में मुंगेली और जांजगीर से मुंगेली का दबदबा रहा। फुटबॉल मैच के रेफरी त्रिलोक मैत्री दिलीप यादव और पीटीआई रमीज राजा रहे। खेल स्पर्धा चयन प्रक्रिया में वरिष्ठ खिलाड़ियों तथा खेल संघ का भी विशेष सहयोग रहा।
जिला क्रीड़ा अधिकारी कौशल ठेठवार ने जिले के कलेक्टर जिला प्रशासन जिले के तमाम खेल अधिकारियों सभी आगंतुक खेल प्रशिक्षकों खिलाड़ियों आयोजन में सहयोगी वरिष्ठ नगर के खिलाड़ियों खेल संगठनों का आभार जताया। कहा कि यह एक बड़ी स्पर्धा है आठ जिलों ने यहां शिरकत की है। जिनमें संभाग स्तरीय टीम का चयन करना है। सभी जिलों की टीमों के लिए नाश्ते और भोजन की व्यवस्था सारंगढ़ खेल भाटा स्टेडियम की व्यवस्था मंच की व्यवस्था से सभी खिलाड़ी खुश है यह आयोजन की सफलता है। मैं सभी सहयोगियों का आभार जताता हूं। अक्टूबर माह में जिले में पांच संभागों की राज्य स्टारी ए फुटबॉल स्पर्धा का आयोजन होगा।




