सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ में अक़ीदत और सौहार्द के साथ मनाया गया ईद-उल-मिलादुन्नबी

युवाओं की हेलमेट बाइक रैली बनी आकर्षण का केंद्र

सुबह मिलाद-उन-नबी, दोपहर में यातायात नियमों का संदेश देती बाइक रैली,

शाम को भव्य जुलूस और देर रात आम लंगर के साथ संपन्न हुआ पर्व

सारंगढ़ न्यूज़। मुस्लिम जमात द्वारा पैगंबर हज़रत मुहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश (ईद-उल-मिलादुन्नबी) का मुक़द्दस त्यौहार अक़ीदत, अदब और कौमी एकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे नगर में शांति, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम बिखरा।

दिनभर आयोजित हुए प्रमुख कार्यक्रम।

मिलाद-ए-पाक :- कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9:00 बजे बीरपारा स्थित बड़ी मस्जिद में मिलाद की रस्म के साथ हुआ, जहाँ बड़ी संख्या में समाजजनों ने शिरकत की और पैगंबर साहब की शिक्षाओं को याद किया।

अनुशासित बाइक रैली:- दोपहर में मुस्लिम युवाओं द्वारा एक अनूठी और व्यवस्थित बाइक रैली निकाली गई। रैली की सबसे खास बात यह रही कि युवाओं ने हेलमेट पहनकर और यातायात नियमों का पूर्ण पालन करते हुए नगरवासियों को सड़क सुरक्षा एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया।

भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी
:- शाम 4:00 बजे नगर के मुख्य मार्गों से जुलूस निकाला गया। जुलूस का मार्ग में जगह-जगह सर्व समाज एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
वरिष्ठ पत्रकार अब्बास अली परिवार मुल्लाजी पेट्रोल पंप, केजीएन क्लॉथ सेंटर, राज खान लाला खान, कांग्रेस परिवार के द्वारा इस्तकबाल किया गया।

अमीरी-गरीबी से परे आम लंगर :- रात 8:00 बजे बड़ी मस्जिद में आम लंगर (दावत) का आयोजन किया गया, जहाँ हर वर्ग, समाज और संप्रदाय के लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन किया और सौहार्द की मिसाल पेश की।

“पैगंबर हज़रत मुहम्मद साहब की सीरत-ए-पाक हमें मोहब्बत, भाईचारा, सब्र, रहम और इंसानियत का सबक देती है। इस मुक़द्दस अवसर पर हम सभी को समाज में शांति, प्रेम और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने का संकल्प लेना चाहिए।”
— सरताज बेग (अध्यक्ष व समाज प्रमुख, सारंगढ़)

नगरवासियों और सभी वर्गों ने मुस्लिम जमात द्वारा यातायात नियमों के पालन और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए की गई इस अनूठी पहल की मुक्तकंठ से सराहना की।

उक्त मुकद्दस अवसर पर
जामा मस्जिद सदर सरताज बेग छोटू, नूरानी मस्जिद सदर इकबाल खान, हाजी शेख राहमुल्लाह साहब, हाजी समीर खान, शाहजहां खान अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष, शेख सलीम जिला अध्यक्ष मुस्लिम वेलफेयर, मो खलील, हसन खान, शेख फिरोज, मो.हमिद (बड़े बाबू), मो रज्जाक, सैयद जाकिर हुसैन, हैदर अली, शेख अलाउद्दीन, दानिश खान, फिरोज खान, लियाकत अली, शाहरुख खान, हारून खान, शाहजहां बेग, इमरान बेग, साहिल खान, साहिल अहमद , इलयास खान,तौसीम खान, चिंटू खान , सरफराज, आमीन खान, तौफीक रजा, साहिल, अल्ताब, गोल्डी खान, तस्लीम खान, अज्जू, फजल, तनवीर, आसिफ, भूरू,आदिल, एवं कई गणमान्य जन शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button