सारंगढ़ में कांग्रेसियों ने मनाया काला दिवस किया धरना प्रदर्शन

सारंगढ़ न्यूज़/ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन जी के मार्गदर्शन में वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत आदरणीय राहुल गांधी जी ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन में राहुल गांधी जी एवम् बहुतों नेताओं कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। जिसके विरोध में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पटेल शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामनाथ सिदार की अगुवाई में जनपद पंचायत के सामने प्रदर्शन किया गया! उक्त प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि सुरज तिवारी गणपत जांगड़े विधायक प्रतिनिधि विनोद भारद्वाज जिला पंचायत सदस्य राधे जायसवाल जिला महामंत्री अजय बंजारे नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि किशोर निराला पार्षद प्रतिनिधि राजू यादव मंडल अध्यक्ष रमेश कोट मंडल अध्यक्ष राकेश जाटवाड़ नगर संगठन महामंत्री पप्पू जांगड़े सेवादल अध्यक्ष त्रिलोचन महाराज एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।




