युधिष्ठिर नायक के नेतृत्व में सोनाखान में गूंजा विरोध का स्वर

कांग्रेसियों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर मनाया काला दिवस
सोनाखान बिलाईगढ़ न्यूज़/ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन एवं जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार के दिशा-निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान द्वारा ब्लॉक मुख्यालय में ‘काला दिवस’ मनाते हुए शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक के नेतृत्व में भाजपा सरकार के कथित तानाशाही रवैये और लोकतंत्र पर हो रहे हमलों के विरोध में आयोजित हुआ।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। ब्लॉक अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक ने कहा कि वर्तमान सरकार में लोकतांत्रिक संस्थाओं और जनता के अधिकारों का हनन किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों को लेकर सड़क से संसद तक संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ जनों और महिलाओं ने एकजुटता दिखाते हुए शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज बुलंद की।
इस विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, मंडल अध्यक्ष इतवारी साहू, मुरलीधर मिश्रा, सुखलाल निषाद, जान मोहम्मद खान, गोपी साहू, तुषार निषाद, सालिक राम पटेल, परमेश्वर साहू, बृजलाल पैकरा, मोहन पैकरा, राम लखन साहू, कृष्ण साहू, दुर्वाश राम साहू, रामेश्वर साहू, अनिल यादव, धीर सिंह नेताम, मनी राम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
वहीं, मातृशक्ति की ओर से आरती मिश्रा, आशा मिश्रा, सरिता पंडा, किरण पंडा, फुलेश्वरी साहू, सविता साहू, योगिता मिश्रा, रीना साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं और आमजनों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज कर कार्यक्रम को सफल बनाया।




