सारंगढ़ बिलाईगढ़

कांग्रेस से नपा चुनाव की पर्यवेक्षक चातुरी नन्द ने अध्यक्ष प्रत्याशियों से की वन टू वन चर्चा

विधायक जिला अध्यक्ष प्रभारी महामंत्री पूर्व जिलाध्यक्ष से हुई चर्चा

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस से चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में सरायपाली विधायक चातुरी नन्द ने विधायक जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेसियों से अहम चर्चा की। उन्होंने नगर पालिका की चुनावी समीकरण एक चुनाव संचालन समिति और फिर वार्डों में बैठक के बाद वार्ड प्रभारी की नियुक्ति जैसे अहम विषयों पर चर्चा कर रायशुमारी की। चर्चा के बाद पर्यवेक्षक ने अध्यक्ष प्रत्याशियों इसमें अजय बंजारे श्रीमती सोनी बंजारे श्रीमती कमला किशोर निराला से वन टू वन चर्चा की, बाद में बचे हुए एवं अन्य सभी वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों से भी वन टू वन चर्चा करने की बात कही। प्रत्याशियों से मिलने के बाद पर्यवेक्षक जी ने श्रीमती उत्तरी जांगडे सारंगढ़ विधायक , ताराचंद देवांगन जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार पूर्व जिला अध्यक्ष गोल्डी नायक प्रभारी महामंत्री से अलग से चर्चा कर चुनावी परिस्थितियों और कई अहम विषयों पर राय शुमारी की। पूर्व विधायक पदम मनहर वरिष्ठ कांग्रेसी सूरज तिवारी संजय दुबे पुरुषोत्तम साहू घनश्याम मनहर विनोद भारद्वाज राकेश पटेल रामनाथ सिदार सतीश श्रीवास ने चुनाव संबंधी जानकारियां और तैयारी को लेकर अपनी बात रखी। बैठक के पश्चात उन्होंने सारंगढ़ कांग्रेस संगठन को एक मजबूत संगठन और सशक्त गढ़ बताया, जहां दो-दो बार विधायक नगर पालिका अध्यक्ष जनपद अध्यक्ष जैसे पदों पर कांग्रेस का कब्जा है जो यह बताता है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर एकजुट और मजबूत है। आप सभी वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन पर चुनाव संचालन समिति पारदर्शी रूप से एक जुटता के साथ पूरे चुनाव का संचालन करेंगी। वरिष्ठ जन्म के साथ महिला नेतृत्व और हमारे युवा भाइयों तथा हर ब्लाक के कार्यकर्ताओं की भागीदारी भी जीत का परचम लहराएगी।

उक्त अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी रविंद्र नंदे, गणपत जांगड़े, प्राण लहरे, श्रीमती अनिका भारद्वाज, सरिता गोपाल जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस, ब्लॉक अध्यक्ष कोमल शशी पटेल, सहदेव सिदार, मनोज, शाहजहां खान, राज कमल अग्रवाल, राकेश जाटवर, राजू यादव, रमेश खूंटे, जितेंद्र पुराइन, शुभम वाजपेई, विजय विक्की पटेल, पप्पू जांगड़े, कमल निराला, शंकर चंद्र, शाहजहां बेग, मोहम्मद वसीम, राजेंद्र वारे, रेशम अजय, डिलेश्वर सिदार आदि कांग्रेस कार्यकर्ता जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button