छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ में सेवा और सम्मान के साथ मनाया गया माननीय चंद्रदेव राय का जन्मदिवस

चंद्रदेव राय ने सारंगढ़ वृद्ध आश्रम में केक काटकर सादगी से बनाया आपने

जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और बड़ी संख्या में युवा तरुणाई हुए शामिल

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ बिलाईगढ़ विधानसभा के लोकप्रिय नेता एवं पूर्व संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन चंद्रदेव राय के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार 20 मई 2026 को वृद्धा आश्रम जेलपारा गार्डन सारंगढ़ (नपा कार्यालय के सामने) में एक भावपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस के संगठन महामंत्री व संपादक गोल्डी नायक कथा जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल द्वारा आयोजित किया गया।


कार्यक्रम के दरमियान पूर्व संसदीय सचिव चंद्र देव राय ने सभी वृद्ध जनों से शहर मुलाकात की उनका परिचय लिया उनसे जुड़ी कई जानकारियां लेकर उनसे चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान माननीय चंद्रदेव राय द्वारा वृद्धजनों के बीच केक काटा तथा उनसे आत्मीय मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर वृद्धजनों के चेहरे पर खुशी और अपनापन साफ झलक रहा था। उपस्थित लोगों ने कहा कि समाज के वरिष्ठ नागरिकों के बीच जाकर जन्मदिन मनाना सेवा, संस्कार और मानवीय संवेदनाओं का परिचायक है। चंद्रदेव राय एवं कांग्रेसियों ने वृद्ध जनों के साथ बैठकर जलपान किया उनके साथ समय व्यतीत किया इस दरमियान वृद्ध जनों ने मनमोहन गीत की प्रस्तुति की जो मन को छू लेने वाला था। चंद्र देवरानी इस स्वर्णिम पाल को सराहा और सर्व समाज को संदेश देते हुए कहा की हो सके तो आप सभी अपना जन्मदिन विवाह वर्षगान द बच्चों के जन्मदिन ऐसे ही जगह जाकर मनाई और परिवार से दूर रहे हमारे वृद्ध जनों को अपनापन दे।

उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेसी हेमंत दुबे, परमानंद साहू सरसीवा, जिले के वरिष्ठ नेता प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि द्वय सूरज तिवारी, घनश्याम मनहर, उमेश केसरवानी, रविंद्र नंदे, विनोद भारद्वाज, दामोदर देवांगन, बिजेंद्र गुड्डू यादव, मितेंद्र यादव, शाहजहां खान, विजेंद्र गुड्डू यादव, राजू यादव, विजेंद्र पटनायक, अरुण निषाद मुखिया त्रिलोचन महाराज नकुल सिदार विजय युवा कांग्रेस नेता प्रकाश तिवारी रामेश्वर चंद्रा रामसिंह ठाकुर शाहजहां बेग धनेश भारद्वाज हारुन खान रोहन केसरवानी इमरान खान विजय गोल्डी खान आदिल खान आदि शामिल रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं युवा कार्यकर्ताओं ने चंद्रदेव राय को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। सभी ने उनके जनसेवा, सरल स्वभाव और आमजन के प्रति समर्पित कार्यशैली की सराहना की।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा “जनसेवा ही सर्वोपरि” के संकल्प के साथ समाजहित में निरंतर कार्य करते रहने की बात कही।

कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह सामाजिक सद्भाव, सेवा भावना और आत्मीयता से परिपूर्ण रहा। वृद्धजनों को फल एवं मिठाई वितरण भी किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं और नई पीढ़ी को बुजुर्गों के सम्मान की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, वरिष्ठजन एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button