सारंगढ़ बिलाईगढ़

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिला कलेक्टर का संदेश: सारंगढ़ बिलाईगढ़ वासीयों को दीं हार्दिक शुभकामनाएँ

सारंगढ़ न्यूज़। स्वतंत्रता दिवस की पावन बेला पर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की संवेदनशील एवं कर्मठ जिला कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने समस्त जिलेवासियों और प्रदेशवासियों को आजादी के इस राष्ट्रीय पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

अपने बधाई संदेश में कलेक्टर श्रीमती भोई ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि:
“आज़ादी का यह पर्व हमें उन महान देशभक्तों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिनकी बदौलत आज हम स्वतंत्र भारत में साँस ले रहे हैं। आइए, इस ऐतिहासिक अवसर पर हम सब मिलकर जिले को प्रगति, खुशहाली और समरसता के पथ पर आगे ले जाने का संकल्प लें।”

उन्होंने जिले के नागरिकों से भाईचारे और शांति के साथ स्वतंत्रता दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया, साथ ही जिले के सर्वांगीण विकास में हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी की उम्मीद जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button