सारंगढ़ बिलाईगढ़

मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान के विरोध में उतरी कांग्रेस, जिला स्तरीय पैदल मार्च और सत्याग्रह का आयोजन

जाति और भेदभाव का अंतर करने वाले ही देश बांटने वाले हैं – ताराचंद देवांगन

विधायक द्वय उत्तरी जांगड़े कविता लहरे और वरिष्ठ कांग्रेसियों ने बाबा साहब की प्रतिमा में किया माल्यार्पण

सारंगढ़-बिलाईगढ़ न्यूज/ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय श्री दीपक बैज जी के निर्देशानुसार और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री ताराचंद देवांगन जी की अगुवाई में एक विशाल जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन, पैदल मार्च एवं सत्याग्रह आंदोलन का आयोजन किया गया।
यह प्रदर्शन हल्द्वानी में आयोजित कांग्रेस रैली स्थल, जहाँ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी भाषण दे रहे थे, को गंगाजल से छिड़क कर तथाकथित “शुद्धिकरण” करने की घटना के कड़े विरोध में और खड़गे जी के समर्थन में आयोजित किया गया था।

पैदल मार्च और शांतिपूर्ण सत्याग्रह- कांग्रेस जन भारी संख्या में एकजुट होकर पैदल मार्च करते हुए निर्धारित स्थल जनपद परिसर पहुँचे। यहाँ सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने शांतिपूर्ण सत्याग्रह के माध्यम से अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।

“नफरत के खिलाफ आवाज बुलंद रहेगी, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा जारी रहेगी” –
प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा
“आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी के प्रति इस प्रकार की दुर्भावनापूर्ण मानसिकता का हम पुरजोर विरोध करते हैं। कांग्रेस जात-पात से ऊपर उठकर केवल और केवल देश की एकता, अखंडता और सद्भावना में विश्वास रखती है। कांग्रेस की विचारधारा में समाज के हर वर्ग का पूर्ण सम्मान है।”
बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और नमन
सत्याग्रह के दौरान हाथ में संविधान की पुस्तक लिए जिला अध्यक्ष, क्षेत्रीय विधायकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनपद पंचायत कार्यालय स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें नमन किया और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।

संबोधन कार्यक्रम को मुख्य रूप से श्रीमती कविता प्राण लहरे (विधायक), श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े (विधायक)
सूरज तिवारी (वरिष्ठ कांग्रेसी), गोल्डी नायक (महामंत्री एवं प्रखर वक्ता)
श्री सत्येंद्र चेलक, अनूप वर्मा, शुभम बाजपेई, विक्की पटेल एवं राजेंद्र वारे ने संबोधित किया।

इस सत्याग्रह आंदोलन में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव सरिता मल्होत्रा, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि घनश्याम मनहर, गणपत जांगड़े, अरुण मालाकार पूर्व जिला अध्यक्ष, उमेश केसरवानी जिला उपाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष गण पुरुषोत्तम साहू, संजय दुबे, विनोद भारद्वाज जिला पंचायत सदस्य, अजय बंजारे,सरिता गोपाल, लता जाटवर, अनूप वर्मा, विष्णु चंद्र, नीतीश बंजारे, मितेंद्र यादव, सहदेव सिदार, हेमंत चंद्र, सुशील जांगड़े, रमेश खूंटे, रमेश सोनी, राजू यादव, दुर्गेश अजय, दुर्गेश पटेल, राम सिंह ठाकुर, योगेश मनहर, धनेश भारद्वाज, योगेश सोनवानी, विकास मालाकार, सागर दीवान, प्रांशु जांगड़े सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button