आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के दो लोगों के परिजनों को 20-20 लाख की सहायता,

रायपुर न्यूज। दिल्ली दौरे से लौटे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आतंकी हमले में राज्य के दो लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आतंकियों ने बेहद नृशंस तरीके से निर्दोष लोगों की हत्या की है। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
दिल्ली दौरे की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर पंडुम के विजेताओं का राष्ट्रपति द्वारा सम्मान किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नक्सल मुक्त बस्तर में चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा हुई। उन्होंने बस्तर के विद्युतीकरण से जुड़े प्रस्ताव, आयुर्वेदिक एम्स की स्थापना और क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर मांग रखी, जिस पर प्रधानमंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि आने वाले समय में प्रधानमंत्री की मौजूदगी में “लखपति दीदी” सम्मेलन का आयोजन भी होगा।




