सारंगढ़ बिलाईगढ़

केशरवानी समाज ने ऋषि पंचमी पर कश्यप मुनि की पूजा- अर्चना

सारंगढ़ न्यूज़/ केशरवानी समाज द्वारा 15 सितंबर 26 को ऋषि पंचमी के पावन अवसर पर केशरवानी धर्मशाला सारंगढ़ में पूजा-अर्चना व धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा-भक्तिभाव से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री काश्यप मुनि जी की पूजा-अर्चना से हुई। समाज की सुख-समृद्धि, एकता व खुशहाली की कामना की गई। पूजा में समाज के संरक्षक, वरिष्ठजन, सामाजिक बंधु, केशरवानी सेवा समिति, महिला समिति एवं तरुण समिति के पदाधिकारियों ने सामूहिक सहभागिता की। बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की उपस्थिति से आत्मीयता व उत्साह का वातावरण बना रहा। पूजा पश्चात सेवा समिति की ओर से प्रसाद व स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। धार्मिक आयोजन के माध्यम से समाज में एकता, भाईचारे, आस्था, सामाजिक सहभागिता को मजबूत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम सफल बनाने में तीनों समितियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। समापन पर आयोजकों ने सभी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया। सेवासमिति अध्यक्ष निखिल कुमार बानी ने महिला समिति अध्यक्ष अल्का केशरवानी, तरुण समिति अध्यक्ष शुभम केशरवानी व सभी सदस्यों को ऋषि पंचमी की शुभ कामनाएं दीं और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button