सारंगढ़ बिलाईगढ़

खड़गे जी का अपमान नहीं सहेगा दलित समाज: बिलाईगढ़ में सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित – राय

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की उत्तराखंड (हल्द्वानी) में आयोजित सभा के उपरांत सभास्थल को गंगाजल छिड़ककर एवं मंत्रोच्चार के माध्यम से शुद्ध किए जाने की घटना के विरोध में आज बिलाईगढ़ में आक्रोश देखने को मिला। पूर्व संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक चंद्रदेव राय के बिलाईगढ़ स्थित कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से पारित हुआ निंदा प्रस्ताव
बैठक में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने इस घटना को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा संपूर्ण दलित समाज का घोर अपमान बताया। विरोध दर्ज कराते हुए उपस्थित सभी लोगों ने एक-एक कर खड़े होकर अपना समर्थन दिया और सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया।

संवैधानिक मूल्यों व समानता पर आघात :- चंद्रदेव राय
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक चंद्रदेव राय ने कहा “देश का संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, सम्मान और गरिमा के साथ जीने का मौलिक अधिकार देता है। जाति या सामाजिक पहचान के आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव और अपमान कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए हम सभी को एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी।”

प्रमुख सामाजिक प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी रहे मौजूद – इस विरोध सभा में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि और क्षेत्र के प्रमुख नेता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:
सालिकराम घृतलहरे (ब्लॉक अध्यक्ष, प्रगतिशील सतनामी समाज)
डॉ. दिलीप अनंत (जिलाध्यक्ष, अनुसूचित जाति कांग्रेस, सारंगढ़-बिलाईगढ़)
खोलटू चौहान (प्रतिनिधि, चौहान समाज)
महेश सारथी (जिला अध्यक्ष, सारथी समाज)
विशाल कृष्णा ‘मोनू’ (सरपंच, सरधाभांटा)
जगजीवन भारद्वाज (पूर्व बीडीसी)
अन्य गणमान्य: भूषण भारद्वाज, राजेंद्र छत्तीसगढ़िया, कौशल मीरी, राजकुमार सोनवानी, गणेश यादव, डॉ. परमानंद साहू, केशव साहू, हरिलाल सारथी एवं अरुण ग्रेवाल सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी।

बैठक के समापन पर उपस्थित जनसमूह ने “खड़गे जी का अपमान, नहीं सहेगा दलित समाज” के नारों के साथ अपना कड़ा विरोध जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button