जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए तहसीलदार सिन्हा की पहल

अब हर सोमवार को होगा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण
सारंगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ तहसीलदार एसएन सिन्हा ने जन समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रत्येक सोमवार को जनदर्शन के माध्यम से समस्याओं का सघन समीक्षा कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण किए जाने की पहल की है।
समय सीमा (TL), सीएम हेल्पलाइन (1076) और अन्य सभी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निपटारे के लिए प्रत्येक सोमवार का दिन तय किया गया है।
प्रत्यक्ष सुनवाई व कॉल की सुविधा – आवेदक सोमवार को तहसील कार्यालय पहुंचकर स्वयं अपना पक्ष रख सकते हैं। यदि कोई आवेदक न्यायालय आने में असमर्थ है, तो वह कॉल के माध्यम से भी अपनी बात कह सकता है।
सीएम हेल्पलाइन आवेदकों से सीधा संवाद – सीएम हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज शिकायतों के मामलों में अधिकारी/कर्मचारी स्वयं आवेदक से संपर्क कर उनकी समस्या समझेंगे।
जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन – तहसीलदार एस एन सिन्हा ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था जिला प्रशासन के सख्त निर्देशों का अक्षरस: पालन सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई है।
तहसीलदार की इस संवेदनशील और सख्त पहल से आम जनता व पीड़ितों को समय पर गुणवत्तापूर्ण न्याय मिलने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।




