जिला कांग्रेस में महिला सेवादल ने इंदिरा जी की जयंती पर किया “महिला सम्मान समारोह”

सारंगढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई इंदिरा गांधी एवं रानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती
मंजू आनंद ने सौंपी कमला किशोर निराला पार्षद को सेवादल महिला जिलाध्यक्ष की कमान
सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ भारत की पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी जी की जन्म जयंती के अवसर पर महिला सेवा दल की प्रदेश अध्यक्ष मंजूलता आनंद ने जिला कांग्रेस कार्यालय में महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया। जहां रानी लक्ष्मीबाई जी की जन्म जयंती पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई।
उक्त मंच में ताराचंद देवांगन जिला अध्यक्ष, श्रीमती उत्तरी जांगड़े विधायक सारंगढ़ बतौर मुख्य अतिथि तथा गोल्डी नायक जिला संगठन महामंत्री, अरुण मालाकार पूर्व जिला अध्यक्ष, सूरज तिवारी घनश्याम मनहर प्रदेश प्रतिनिधि, पुरुषोत्तम साहू, पवन अग्रवाल, श्रीमती सोनी अजय बंजारे नपा अध्यक्ष, विनोद भारद्वाज जिप सदस्य, रामनाथ सिदार, राकेश पटेल, उग्रसेन साहू, राधे जायसवाल, रविंद्र नंदे, विष्णु चंद्र, अजय बंजारे, अश्वनी चंद्र शहर मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष गण इंदु भूषण पौडवार सेवादल, सरिता गोपाल महिला कांग्रेस, अभिषेक शर्मा छात्र संगठन, मितेंद्र यादव पिछड़ा वर्ग विभाग विजय विक्की पटेल युवा कांग्रेस एवं जनपद सभापति शशी पटेल एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
अतिथियों के अभिवादन के पश्चात कार्यक्रम का स्वागत भाषण के साथ मंजूलता आनंद ने शुभारंभ किया और आगंतुक अतिथियों सेवा दल के पदाधिकारी कांग्रेस के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का पुष्प हार से अभिवादन किया और प्रदेश महिला सेवादल के द्वारा निरंतर किया जा रहे हैं कार्यों की जानकारी दी।
तत्पश्चा जिला संगठन महामंत्री प्रखर वक्ता गोल्डी नायक ने पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी इंदिरा जी के कार्यकाल को बताते हुए कहा कि भारत देश में सबसे सशक्त प्रधानमंत्री इंदिरा जी ने हरित क्रांति बैंकों का वर्गीकरण पाकिस्तान से बांग्लादेश को आजाद कराने पोखरण में परमाणु अनुसंधान के साथ बाल सेवा दल एवं छात्र संगठन के गठन जैसे अभूतपूर्व कार्य कीये है। साथी उन्होंने सेवादल के उद्देश्य सेवा दल के कार्य और सेवा दल के गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी और कहा कि आप सभी मातृत्व शक्ति महिला नेतृत्व एक नए सिरे से जिला इकाई में जुड़ रहे हैं आपको सेवा दल और कांग्रेस संगठन के संपूर्ण गतिविधियों की जानकारी होनी चाहिए।
पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार में इंदिरा जी की कार्यशैली और बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों में आगे बढ़ाने की अपील की उन्होंने सेवा दल को मजबूत संगठन बताया।
श्रीमती उत्तरी जांगड़े विधायक सारंगढ़ ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए सेवादल महिला प्रदेश अध्यक्ष मंजूलता आनंद सभी ब्लॉकों से अध्यक्ष और महिला कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह एक सफल कार्यक्रम है और महिलाओं का सम्मान होना उनके आत्मविश्वास को बढ़ता है घर के कार्यों को करने के बाद महिलाएं संगठन और अन्य कार्यों में आगे आकर कार्य कर रही है या बहुत बड़े उपलब्धि है उन्होंने इंदिरा जी और लक्ष्मीबाई जी की प्रतिमा में पुष्पांजलि देते हुए उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों में आगे बढ़ाने की अपील की।
जिले के अध्यक्ष ताराचंद देवांगन जी ने कहा कि मंजू आनंद जी द्वारा इस तरह के कार्यक्रम का भव्य आयोजन करना और शताधिक महिलाओं की उपस्थिति कार्यक्रम की सफलता को बताती है आप सब बधाई के पात्र हैं आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा जी और वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी की जन्म जयंती है हम सब उन्हें नमन करते हैं। मंच में विधायक जी और सभी वरिष्ठ कांग्रेसियों मंच के सम्मुख सभी मातृत्व शक्ति को मेरा नमन है महिला सम्मान कहीं ना कहीं महिलाओं को आगे लाने उन्हें मोटिवेट करने उनके अंदर आत्म बल को बलवती करने का बड़ा माध्यम है आप सबको बधाई और इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ जन और कार्यकर्ताओं ने जो सहयोग दिया है उसके लिए सत सत आभार है।
कार्यक्रम का मंच संचालन व आभार प्रदर्शन सेवादल के जिलाध्यक्ष इंदुभूषण पौड़वार ने किया। कार्यक्रम के दरमियान सभी महिला अतिथियों को कांग्रेसी गमछे श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया गया तथा आगंतुक महिलाओं को श्रीफल और साड़ी प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया।
उक्त मंच से प्रदेश महिला सेवादल के अध्यक्ष मंजू लता आनंद सारंगढ़ बिलाईगढ़ महिला जिला अध्यक्ष के रूप में कमल किशोर निराला पार्षद जी को मनोनीत करते हुए उनकी नियुक्ति की घोषणा की जिला अध्यक्ष विधायक महामंत्री और सभी कांग्रेसियों ने उन्हें बधाई दी और सफल कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
उक्त अवसर पर श्रीमती तुलसी विजय बसंत पूर्व जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती मंजू मालाकार पूर्व जनपद अध्यक्ष, श्रीमती कोमल शशी पटेल जनपद सभापति, श्रीमती सरिता शंकर चंद्र पार्षद, श्रीमती शांति लक्ष्मण मालाकार पार्षद, सेवादल अतिरिक्त जिला अध्यक्ष कमलेश कुर्रे, ब्लॉक अध्यक्ष सरसीवां रेशम अजय, अभिभाषण संघ भटगांव के अध्यक्ष फिरितराम खटकर, महिला सेवादल अध्यक्ष गण श्रीमती रंजीता कानूनगो सारंगढ़, श्रीमती सुशीला बारीहा, विमल डनसेना, धनेश साहू, सरस्वती साहू लक्ष्मी लहरे और शताधिक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से शंकर चौहान, दामोदर देवांगन, चांदराम जांगड़े, राकेश जाटवर, किशोर निराला, मुकेश, जनक, धनेश भारद्वाज, लंबोदर चंद्र, बिट्टू आनंद, राहुल महाजन आदि उपस्थित रहे।




