ई-बुक कीपरों को दिया जा रहा हैं लोकोस एप्लीकेशन का प्रशिक्षण

सारंगढ़, 2 सितंबर 2026/राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” अंतर्गत ईबुक कीपर के दूसरे बैच के प्रशिक्षण का समापन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ऋषिकेश तिवारी की उपस्थिति में सभी प्रशिक्षित ईबुक कीपर को प्रमाण पत्र वितरित के साथ किया गया
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋषिकेश तिवारी द्वारा प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं प्रशिक्षार्थियों द्वारा अर्जित ज्ञान कौशल का अवलोकन किया गया साथ ही अर्जित प्रशिक्षण के आधार पर लक्ष्य बनाकर कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से तेलंगाना से आए हुए एनसीआरपी हमारे जिले की ई बुक कीपर को प्रशिक्षण दे रही है उसी तरह से हमारे जिले की दीदियाँ ऐसा इस तरह से प्रशिक्षित हो जाए की अन्य राज्यो, जिलों में ट्रेनिंग लेने जाए
प्रशिक्षण राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” योजनांतर्गत स्व-सहायता समूहों एवं ग्राम संगठनों के वित्तीय लेन-देन को व्यवस्थित एवं डिजिटल रूप से दर्ज करने के उद्देश्य से लोकोस एप्लीकेशन का उपयोग किया जा रहा है। एप्लीकेशन में स्व-सहायता समूह एवं ग्राम संगठन की कटऑफ जानकारी तथा नियमित लेन-देन की एंट्री सुनिश्चित करने के लिए ई-बुक कीपरों को ऑनबोर्ड किया गया है।
ई-बुक कीपरों की कार्यक्षमता बढ़ाने तथा लोकोस एप्लीकेशन में नियमित एवं त्रुटिरहित प्रविष्टियां सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एनसीआरपी द्वारा रिफ्रेशर प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्रत्येक बैच के लिए 04 दिवस का होगा। इस प्रकार कुल 08 बैचों में 32 दिवस का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह प्रशिक्षण 23 अगस्त 2026 से 29 सितंबर 2026 तक विभिन्न बैचों में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान ई-बुक कीपरों को लोकोस एप्लीकेशन में स्व-सहायता समूह एवं ग्राम संगठन की कटऑफ जानकारी दर्ज करने, नियमित वित्तीय लेन-देन की एंट्री, रिकॉर्ड संधारण तथा एप्लीकेशन के प्रभावी उपयोग से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। रिफ्रेशर प्रशिक्षण के माध्यम से ई-बुक कीपरों की तकनीकी दक्षता में वृद्धि होने के साथ ही स्व-सहायता समूहों एवं ग्राम संगठनों की वित्तीय गतिविधियों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं सटीक डिजिटल संधारण सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी। इससे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” के अंतर्गत डिजिटल वित्तीय प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में भी मदद मिलेगी।




