सारंगढ़ बिलाईगढ़

जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: ऋचा सिंह बनीं बिलाईगढ़ की नई एसडीए

डिप्टी कलेक्टर प्रफुल्ल रजक आयेंगे जिला मुख्यालय

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा दुरुस्त करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी नवीन आदेश के तहत जिले की तेजतर्रार डिप्टी कलेक्टर ऋचा सिंह को बिलाईगढ़ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व/SDM) का नया प्रभार सौंपा गया है। ऋचा सिंह की पहचान जिले में एक सुलझी हुई, कार्यकुशल और निर्णय लेने में सक्षम अधिकारी के रूप में होती है, और वह जल्द ही पदभार ग्रहण करेंगी।

वहीं, लंबे समय से बिलाईगढ़ एसडीएम के रूप में सफलतापूर्वक अपनी सेवाएं दे रहे प्रफुल्ल रजक को अब जिला मुख्यालय में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। वह अपना प्रभार सौंपकर जिला मुख्यालय में कार्यभार संभालेंगे। माना जा रहा है कि इस फेरबदल से बिलाईगढ़ अनुभाग के प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और आम जनता की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण समाधान संभव हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button