जिले में विकास कार्यों को गति: जिपं सीईओ ऋषिकेश तिवारी ने कटेली, छिंद और केडार का किया सघन दौरा

रिपा केंद्र, बेकरी और प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का लिया जायजा;
अधिकारियों और एजेंसियों को समय पर कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश
सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/
जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) ऋषिकेश तिवारी ने क्षेत्र में जारी विकास कार्यों और आजीविका गतिविधियों का जायजा लेने के लिए ग्राम कटेली, छिंद और केडार पंचायत क्षेत्रों का सघन दौरा किया।

छिंद में रिपा केंद्र और आजीविका इकाइयों का अवलोकन – दौरे के दौरान सीईओ श्री तिवारी ग्राम छिंद स्थित रीपा (RIPA) केंद्र पहुँचे। यहाँ उन्होंने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र की गतिविधियों की समीक्षा की।
महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित बेकरी यूनिट का अवलोकन किया और उनके कार्यों की सराहना की।
प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का निरीक्षण कर कचरा प्रबंधन व रीसाइक्लिंग व्यवस्था की जानकारी ली।
अधिकारी व जन प्रतिनिधि रहे मौजूद –
इस निरीक्षण दौरे के दौरान प्रशासनिक अमले के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जहां श्रीमती संजू पटेल (सहायक परियोजना अधिकारी), राधेश्याम नायक (जनपद पंचायत सीईओ), शशिकांत गुप्ता (एपीओ), युवराज पटेल (पीओ), संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिव
सीईओ की सख्त हिदायत :- “कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं”
निरीक्षण के दौरान ऋषिकेश तिवारी ने सरपंच, सचिव, निर्माण एजेंसियों और महिला समूहों को स्पष्ट शब्दों में निर्देशित करते हुए कहा:
“विकास एवं निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सभी कार्य तय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे हों, ताकि शासकीय योजनाओं का सही लाभ सही समय पर हितग्राहियों तक पहुँच सके।”




