सारंगढ़ बिलाईगढ़

सरस्वती साइकिल योजना से 53 छात्राओं को मिली निशुल्क साइकिल

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 1 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना सरस्वती साइकिल योजना छात्राओं के लिए वरदान साबित हो रही है जिससे जिला कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के दिशा- निर्देश में राज्य शासन की नि:शुल्क सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत शनिवार को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बरमकेला में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा 9वीं की 53 छात्राओं को निशुल्क साइकिलें वितरित की गईं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय नायक एवं विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत उपाध्यक्ष, समग्र शिक्षा अधिकारी व प्राचार्य नरेश कुमार चौहान, स्टाफ के उपस्थित में अतिथियों द्वारा छात्राओं को साइकिल की चाबियां सौंपीं।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय नायक ने कहा कि मुख्यमंत्री की यह योजना दूरस्थ क्षेत्रों की बेटियों के लिए वरदान साबित हो रही है। अब छात्राओं को विद्यालय आने-जाने के लिए कई किलोमीटर पैदल नहीं चलना पड़ेगा, जिससे समय की बचत होगी और वे पढ़ाई पर अधिक ध्यान दे सकेंगी। सरकार का उद्देश्य है कि आर्थिक या दूरी जैसी कोई भी बाधा बेटियों की शिक्षा के आड़े न आए। विद्यार्थी मोबाईल में समय बर्बाद न करें।

विद्यालय के प्राचार्य नरेश कुमार चौहान ने बताया कि विद्यालय में दूर-दराज के गांवों से छात्राएं अध्ययन करने आती हैं। साइकिल मिलने से उनकी नियमित उपस्थिति बढ़ेगी, समय की बचत होगी और उनमें आत्मविश्वास व आत्मनिर्भरता की भावना मजबूत होगी। अतिथियों व प्राचार्य और शिक्षकों की उपस्थिति में साइकिल वितरण से छात्राओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला मंच का संचालन मोहनलाल प्रधान द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक -शिक्षिकाएं, छात्र-छात्रा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button