नारी सम्मान निधि योजना के नाम पर ठगी करने वाले 01 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सारंगढ़।थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़**
जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा के द्वारा थाना में पंजीबद्ध प्रकरणों में आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने निर्देशित करने पर अति पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय के कुशल मार्ग दर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के पुलिस स्टाफ के द्वारा नारी सम्मान निधि योजना के नाम पर ठगी करने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
विवरण – प्रार्थी मोतिन यादव सा जेवरा एवं अन्य ग्राम के महिलाओं के द्वारा थाना सारंगढ़ आकर शिकायत आवेदन दिया गया था कि अजय लक्ष्मै,दिनेश बंजारे,उत्तम बाई बंजारे और अन्य के द्वारा गांव गांव जाकर बताया गया कि हम लोग छग युवा समाज सुधार समिति नाम से संस्था संचालित करते हैं तथा हमारे संस्था का एक नारी सम्मान निधि योजना है जोकि शासकीय योजना है जिसमें आप पैसा जमा करोगे तो 20 माह में दुगना मिलेगा तथा प्रति माह जमा राशि पर 10% अनुदान राशि मिलेगा एवं अगर आप लोन निकाल कर योजना में जमा करते हैं तो लोन की किश्त भी हमारे संस्था द्वारा जमा किया जायेगा कहकर आसपास गांवों के बहुत लोगों से करीब 2,38,22,260 रु की ठगी किया गया है कि शिकायत आवेदन जांच पश्चात आरोपी अजय लक्ष्मै,दिनेश बंजारे, उत्तम बाई बंजारे और अन्य एजेंट के खिलाफ थाना सारंगढ़ में दिनांक 23/07/2026 को अप क्र 351/2026 धारा 318(4) bns ,3(5) bns कायम कर विवेचना में लिया गया।कायमी पश्चात त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी अजय लक्ष्मै पिता स्व पुनीराम लक्ष्मे सा छर्रा*थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ को पकड़कर थाना में पूछताछ करने पर ठगी की घटना कारित करना स्वीकार किया कि आरोपी अजय लक्ष्मे के कब्जे से ATM कार्ड,बैंक पासबुक,और रजिस्टर को जप्त करआरोपी को दिनांक 24/7/2026 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, सउनि, नरेंद्र मनहर , प्र आर भँवर काटले ,आर मिनिकेतन पटेल,अरविंद सिदार,योगेश एवं समस्त स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही।




