नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस की प्रेस वार्ता संपन्न

सारंगढ़ न्यूज़/ नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में हुई अनियमितता को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय सारंगढ़ में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सूर्यकुमार तिवारी प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि ने प्रेस वार्ता आयोजित की। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल उठाए। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पंडित सूर्यकुमार तिवारी ने कहा कि – नीट परीक्षा में सामने आई अनियमितता से लाखों विद्यार्थी का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि -परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसियों की लापरवाही और केंद्र सरकार की विफलता के कारण युवाओं का परीक्षा व्यवस्था से विश्वास उठता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यह केवल पेपर लीक का मामला नहीं, बल्कि लाखों छात्रों के सपनों और भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए तथा प्रभावित विद्यार्थी को न्याय मिलना चाहिए। नैतिकता को ध्यान में रखते हुए मानव संसाधन मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा दे देना चाहिए । इस दौरान पत्रकार, कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




