सारंगढ़ बिलाईगढ़

नौकरी लगाने के नाम पर धोखा धड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने कोरबा से किया गिरफ्तार

सारंगढ़।जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा के द्वारा थाना में पंजीबद्ध प्रकरणों में फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने निर्देशित करने पर अति पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं डीएसपी संतोषी ग्रेस के कुशल मार्ग दर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के पुलिस स्टाफ के द्वारा शासकीय स्कूल में प्यून पद पर नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले 01 आरोपी को कोरबा से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
विवरण – प्रार्थी महेश राम चौहान पिता स्व पतिराम चौहान सा रजगामार जिला कोरबा ने चौकी रजगामार में शिकायत आवेदन दिया था कि वर्ष 2019 में गौरीशंकर नारंग ने मेरा अच्छा जान पहचान है,एक महीने में स्कूल में प्यून पद पर सरकारी नौकरी लगवा दूंगा कहकर सारंगढ़ में 100000/ रु मेरे से लिया है।रजगामार चौकी द्वारा शिकायत जांच पश्चात आरोपी गौरीशंकर के खिलाफ जीरो में प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर मूल घटनास्थल थाना सारंगढ़ भेजने पर थाना सारंगढ़ में आरोपी गौरीशंकर नारंग के खिलाफ दिनांक 06/05/2025 को अप क्र 203/2025 धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
कायमी के पश्चात से आरोपी गौरीशंकर नारंग फरार चल रहा था।जिसे कोरबा से पकड़कर थाना लाकर पूछताछ करने पर महेश चौहान से 100000/ रु ठगी करना स्वीकार किया।आरोपी के कब्जे से ठगी की रकम 35000 रु,मोबाइल व बैंक पास बुक को जप्त कर आरोपी गौरीशंकर को दिनांक 02/8/2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, सउनि, अंजान सिंह ,PSI चंचल नेहा चंद्राकर ,आर योगेश,प्रमोद पटेल,गौतम जांगड़े अरविंद सिदार एवं समस्त स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button