पार्टी निष्ठा की अनूठी मिसाल: कांग्रेस कार्यालय निर्माण के लिए युवा नेता रमेश खूंटे ने दान की अपनी 10 डिसमिल निजी जमीन

“जो जमीन से जुड़ा रहता है वही आसमान छूता है”
सारंगढ़ (छत्तीसगढ़): राजनीति में पद पाना आसान हो सकता है, लेकिन जन-जन के दिलों में अपनी निष्ठा और कार्यशैली से अलग पहचान बनाना हर किसी के बस की बात नहीं होती। ऐसे ही एक मिसाली और जनप्रिय युवा नेता के रूप में उभरकर सामने आए हैं रमेश खूंटे जी। पार्टी और जनता के प्रति अपने अतुलनीय समर्पण को साबित करते हुए उन्होंने सारंगढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय के निर्माण के लिए अपनी 10 डिसमिल निजी जमीन दान में दे दी है। उनके इस ऐतिहासिक योगदान की सराहना न केवल जिले में बल्कि प्रदेश स्तर के शीर्ष नेतृत्व द्वारा भी की जा रही है।
2018 से लगातार संगठन को दी मजबूती
सारंगढ़ शहर से सटे ग्राम चंदाई की माटी में जन्मे रमेश खूंटे जी का राजनीतिक सफर एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में धरातल से शुरू हुआ:
वर्ष 2018 एवं 2021: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (अनुसूचित जाति विभाग, सारंगढ़ ग्रामीण) के अध्यक्ष के रूप में दो बार मनोनीत होकर युवाओं को एक सूत्र में बांधा।
वर्ष 2025: संगठन के प्रति उनकी अटूट निष्ठा और जनसमर्थन को देखते हुए उन्हें छिंद (चंदाई) कांग्रेस कमेटी का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विपत्ति को दी मात, पंचायत राजनीति में रचा इतिहास
वर्ष 2024 में रमेश जी पर तब दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब उनकी माता जी स्व. समुंद बाई खूंटे का अचानक देहांत हो गया। हालांकि, जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए उन्होंने खुद को संभाला।
उनके कुशल नेतृत्व का ही परिणाम था कि ग्राम चंदाई के पंचायत उपचुनाव में उनकी भाभी श्रीमती इंदु खूंटे जी निर्विरोध सरपंच चुनी गईं। गांव के हर वर्ग द्वारा उन्हें निर्विरोध स्वीकार करना रमेश खूंटे जी के प्रति अटूट जनविश्वास और उनके काम की विश्वसनीयता को दर्शाता है।
कार्यकर्ताओं के संबल और भरोसे का प्रतीक
अपनी साफ-सुथरी छवि, मिलनसार स्वभाव और सभी को साथ लेकर चलने की कला के कारण रमेश खूंटे जी आज सारंगढ़ क्षेत्र में युवाओं के प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में ढाल बनकर खड़े रहना और पार्टी के हर निर्देश का अग्रिम पंक्ति में रहकर पालन करना उनकी पहचान बन चुका है।
“जो ज़मीन से जुड़ा होता है, वही आसमान छूता है!”
आज 24 जुलाई को उनके जन्मदिन के अवसर पर पूरे सारंगढ़ क्षेत्र के युवाओं, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और सभी उनके दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।




