भाजपा ने जय स्तंभ चौक पर यादव समाज की भव्य श्री कृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा का किया आत्मीय स्वागत

सारंगढ़:भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर्व ‘कृष्ण जन्माष्टमी’ के पावन अवसर पर सारंगढ़ में यादव समाज द्वारा एक भव्य एवं विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के हजारों श्रद्धालु सम्मिलित हुए। शोभायात्रा के नगर भ्रमण के दौरान सारंगढ़ के हृदय स्थल जय स्तंभ चौक पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सारंगढ़ मंडल के तत्वावधान में भाजपा परिवार द्वारा यात्रा का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।
श्री कृष्ण के जयकारों की गूंज और भक्तिमय वातावरण के बीच भाजपाइयों ने पुष्प वर्षा कर सभी यदुवंशियों का स्वागत किया और उन्हें जन्माष्टमी पर्व की बधाई दी। इस दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान श्री कृष्ण जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति:-
इस गरिमामयी स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय एवं मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश बानी उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा नेता व पार्षद सत्येंद्र सिंह बरगाह, मयूरेश केसरवानी, जिला महामंत्री राजा गुप्ता, सूरज गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश तिवारी, भीम केसरवानी, हरिनाथ खूंटे, प्रकाश अग्रवाल, मनोज मिश्रा, अरविंद हरिप्रिया, अमित अग्रवाल, सोनू छाबड़ा, देवेंद्र रात्रे, मनोज जायसवाल, श्रीमती निर्मला जायसवाल, वीरेंद्र निराला, जीवन रात्रे, राजेश जायसवाल, किशन गुप्ता, जूली ठाकुर, विकास थवाईत, बिंशू शर्मा, गोलू, सहित सारंगढ़ मंडल के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।




