सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का “चीनी सत्याग्रह”

सारंगढ़ न्यूज़/ देश में बेतहाशा बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज सारंगढ़ में “चीनी सत्याग्रह” कार्यक्रम के तहत धरना प्रदर्शन साप्ताहिक बाजार सारंगढ़ में आयोजित किया गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री दीपक बैज जी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ताराचंद देवांगन जी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री राकेश पटेल जी एवं श्री रामनाथ सिदार जी के नेतृत्व में उक्त आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

इस दौरान केंद्र की भाजपा सरकार को महंगाई पर घेरते हुए वक्ताओं ने कहा कि आम जनता चीनी, तेल, गैस, पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों से त्रस्त है। कार्यक्रम में कांग्रेस परिवार के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button