सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ नगरपालिका के विकास कार्यों का कलेक्टर ने की समीक्षा

दो वर्षों से शुरू नहीं हुए कार्यों के वर्क ऑर्डर निरस्त करने के निर्देश

समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं करने वाले ठेकेदारों को नोटिस

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 7 अगस्त 2026/ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने नगरपालिका परिषद सारंगढ़ क्षेत्र में संचालित विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों, इंजीनियरों एवं ठेकेदारों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। ऐसे निर्माण कार्य, जिनका वर्क ऑर्डर जारी होने के बावजूद दो वर्षों से कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, उनका वर्क ऑर्डर निरस्त करने कलेक्टर ने नगरपालिका सीएमओ को निर्देश दिए।

कलेक्टर ने ठेकेदारों को मुड़ा तालाब में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाकर शीघ्र पूर्ण करने और निर्माणाधीन नालंदा परियोजना को दिसंबर माह तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में सीसी रोड, नाली निर्माण, मुड़ा तालाब विकास कार्य, नालंदा परिसर सहित अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि बरसात समाप्त होते ही सभी निर्माण कार्यों में तेजी लाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। जिन ठेकेदारों के कार्य अभी तक अधूरे हैं, वे जल्द से जल्द गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करें। समय पर कार्य पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जाए। बैठक में डिप्टी कलेक्टर वर्षा बंसल, नगरपालिका सीएमओ, नगरपालिका के इंजीनियर, पीएचई विभाग के ईई रमाशंकर और ठेकेदारगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button