सारंगढ़ बस स्टैंड एवं यात्री प्रतीक्षालय के स्वच्छता और रखरखाव के लिए आगे आया श्रमजीवी पत्रकार संघ

एसडीएम उमेश साहू की पहल, तहसीलदार सीएमओ आर ई थाना प्रभारी पहुंचे मौके पर
आखिर कैसे मैं पूरा होगा हमर सारंगढ़ सुघ्घर सारंगढ़,,,,,
क्या सारंगढ़ को स्वच्छ व्यवस्थित रखने की जवाबदारी केवल प्रशासन की है,,,,
सारंगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ बस स्टैंड परिसर जिसके दोनों ओर मुख्य द्वार में जिला प्रशासन के द्वारा पूर्व में पत्रकारों की मांग पर बेहद खूबसूरत सुव्यवस्थित यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण किया गया। यात्री प्रतीक्षालय और उसके पथवे इतनी खूबसूरत बनी कि लोग उसमें सेल्फी खिंचवाने आते हैं आज चंद महीनों में यात्री प्रतीक्षालय में कूड़ा करकट जमा था, गंदगी से वह पटा हुआ था, वहां की कुर्सियों को असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया, वहां के दीवालों में कई प्रकार के प्रचार के पोस्टर चिपकाए गए यहां तक की यात्री प्रतीक्षालय के सामने फल ठेले और ऑटो रिक्शा और उसके बगल में कमांडर जीप सवारी के लिए घेर कर खड़ी की जा रही थी, गाड़ियों का इंतजार करने वाले और गाड़ियों से उतरकर आ रहे यात्री उक्त यात्री प्रतीक्षालय की गंदगी टूटी कुर्सी और प्रतीक्षालय के सामने वाहनों ठेले के खड़े होने से मजबूरी बस सड़कों में दुकानों के बाहर सड़कों किनारे खड़े इंतजार करने को मजबूर थे, यहां तक की वहां बस का इंतजार कर रही छात्राएं टूटी कुर्सी में बैठी हुई थी। जिसे देखते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ और वरिष्ठ पत्रकार गोल्डी नायक ने तत्काल सारंगढ़ एसडीएम को सूचित किया, खुद उक्त स्थल में जाकर सारंगढ़ थाने, नगर पालिका सीएमओ और ट्रैफिक प्रभारी को सूचित किया, जहां सारंगढ़ सीएमओ ने तत्परता दिखाते हुए उक्त स्थल को साफ सफाई करवाई और टूटे हुए कुर्सियों को बनाने और उसकी जगह नई कुर्सी देने की मांग पर आश्वासन दिया। सारंगढ़ एसडीएम उमेश साहू ने तहसीलदार व यातायात प्रभारी जितेंद्र चंद्र व थाना प्रभारी प्रमोद यादव उक्त स्थल भेजा तत्काल वहां ट्रैफिक अधिकारियों को भेजा गया। जिन्होंने ऑटो वालों को वहां से उनके यथा स्थान में भेज कर फल ठेले को किनारे कराया, श्रमजीवी पत्रकार संघ ने सारंगढ़ एसडीएम तहसीलदार नगर पालिका सीएमओ यातायात प्रभारी थाना प्रभारी एवं टीम को साधुवाद दिया है साथ ही सारंगढ़ की आम जनता से अपील की है की सारंगढ़ की जनता से जुड़े सार्वजनिक चीजों को व्यवस्थित रखें सुरक्षित रखें स्वच्छ रखें।
आखिर शहर के मुख्य चौक चौराहा में लगा “हमर सारंगढ़” “सुघ्घर सारंगढ़” के स्लोगन की जवाबदारी केवल प्रशासन की है या फिर आम जनता भी इस दिशा में नई सोच के साथ आगे बढ़ेगी।




