सारंगढ़ में मुहर्रम पर मुस्लिम समाज ने बांटा शरबत, पेश की कौमी एकता की मिसाल

अमन और भाईचारा का संदेश देने खुद तहसीलदार ने राजगीरों को पिलाया शरबत
सारंगढ़ न्यूज़/ मुहर्रम के पवित्र अवसर पर स्थानीय भारत माता चौक में मुस्लिम जमात द्वारा राहगीरों और आम जनता को ठंडे शरबत का वितरण किया गया। कार्यक्रम की खास बात यह रही की ड्यूटी कर रहे तहसीलदार सम सिंह ने उक्त कार्यक्रम को देख रहा हीरो की भीड़ में पहुंचकर रागिरो को खुश शरबत पिलाया और शांति तथा एकता का संदेश दिया।
भीषण गर्मी और उमस के बीच मुस्लिम समाज के युवाओं और वरिष्ठ जनों ने मिलकर चौक से गुजरने वाले हर नागरिक को रोककर बड़े ही आदर के साथ शरबत पिलाया। जमात के पदाधिकारियों ने बताया कि मुहर्रम त्याग, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है, इसी भावना के तहत इस सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस दौरान चौक पर हिंदू-मुस्लिम एकता का अनूठा नजारा देखने को मिला, जहां सभी वर्ग के लोगों ने इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक और युवा मौजूद रहे। उक्त अवसर पर अब्बास अली सैफी वरिष्ठ पत्रकार, शाहजहां जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग, सरताज बे छोटू अध्यक्ष मुस्लिम जमात जमा मस्जिद सदर, शेख सलीम ऑल इंडिया मुस्लिम वेलफेयर समिति जिला अध्यक्ष, शेख कासिम, हाजी समीर खान, हसन खान, केजार अली, हैदर अली, हारून खान, शाहजहां बेग, राजा दानिश खान, शेख अलाउद्दीन, जाकिर खान, फिरोज खान, इमरान खान, इरफान खान, तौसीम, मो मुस्तकीम आदि जन शामिल रहे।




