अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर फल वितरण कर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने श्रमिकों के बीच मनाया उत्सव

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर फल वितरण कर जिला पंचायत अध्यक्ष ने श्रमिकों के बीच मनाया उत्सव
सारंगढ। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पांडेय ने क्षेत्र के विभिन्न कार्यस्थलों पर पहुंचकर श्रमिकों के बीच समय बिताया। इस दौरान उन्होंने सभी श्रमिकों को श्रमिक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यों की सराहना की।श्री पांडेय ने श्रमिकों से उनका हाल-चाल जाना और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि श्रमिक समाज की रीढ़ हैं और उनके योगदान के बिना विकास की कल्पना अधूरी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।इस अवसर पर उन्होंने शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी श्रमिकों को दी। उन्होंने श्रमिकों को जागरूक करते हुए कहा कि वे इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन स्तर को बेहतर बना सकते हैं।कार्यक्रम के अंत में श्री पांडेय द्वारा श्रमिकों के बीच फल वितरण किया गया। इस पहल से श्रमिकों में उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया। श्रमिकों ने भी जिला पंचायत अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम उन्हें सम्मान और प्रेरणा प्रदान करते हैं।




