ChhattisgarhSarangarh

डॉक्टर्स डे पर कलेक्टर ने उत्कृष्ट चिकित्सकों का किया सम्मान

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 01 जुलाई 2026/ जिला चिकित्सालय सारंगढ़ के सभा कक्ष में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर जिले में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाले चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर कलेक्टर ने सम्मानित किया।

अतिथि पद्मिनी भोई साहू ने चिकित्सकों के समर्पण, सेवा भावना एवं आमजन के स्वास्थ्य संरक्षण में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए सभी डॉक्टरों को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित चिकित्सकों एवं अधिकारियों ने केक काटकर राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे मनाया तथा जनसेवा के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए चिकित्सकों के योगदान का बखान किया और कार्यक्रम में उपस्थित सभी डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button