छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरूद्ध होगी कार्यवाही

कलेक्टर एवं एसपी ने कानून व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा का बैठक लिया

राजस्व एवं पुलिस विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें: कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे

सड़कों में शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश

स्कूल कॉलेज के बच्चों को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों की जानकारी देने और पालन करने के निर्देश

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 30 अप्रैल 2026/कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे एवं पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कानून व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा का समीक्षा बैठक लिया। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें लापरवाही करने वाले पर सख्त कार्यवाही की जाए। आपराधिक प्रकरण या बार-बार शांति भंग करने वाले के विरूद्ध 151, 107, 116 के प्रतिबंधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जावे। सड़क सुरक्षा के अंतर्गत जिले में कम से कम सड़क दुर्घटना से इसके लिए दो पहिया वाहनों एवं चार पहिया वाहनों के गाड़ियों की चेकिंग कर शराब पीकर चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करें। सभी वाहन चालक हेलमेट व सीट बेल्ट पहन कर गाड़ी चलाएं।
कलेक्टर ने समय-समय पर वाहन चेकिंग अभियान चलाने पुलिस विभाग को निर्देश दिए। साथ ही सड़कों के आवारा मवेशी को हटाने हेतु नगरपालिका एवं पुलिस तथा पशु विभाग को निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कहा कि दुर्घटनाजन्य (ब्लैंक स्पॉट वाले) स्थानों को चिन्हांकित कर वहां साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। साथ ही सोशल मीडिया में भ्रामक न्यूज को सतत् निगरानी करने तथा ऐसे कृत्य करने वाले सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में राजस्व, पुलिस, आबकारी, विधि, पशुधन आदि विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button