सारंगढ़ बिलाईगढ़

जिला भाजपा का बैठक रहा हंगामेदार, विद्रोह का तांडव प्रभारी के समक्ष कार्यकर्ताओं ने रखी मांग हंगामा है क्यों बरपा,,,,,,

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ जिला भाजपा कार्यालय चंदई में जिला भाजपा और मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे प्रभारी जगदीश रामू रोहरा और प्रभारी मंत्री टकराम वर्मा के सामने कार्यकर्ताओं ने अपनी पीड़ा बया की, बैठक में चुनाव प्रभारी शंकर अग्रवाल और भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल एवं तमाम बड़े नेता मौजूद थे। प्रभारी जी ने जब कार्यकर्ताओं को नगर पालिका चुनाव और अपनी बातें रखने को कहा तो कइयों ने नगर पालिका चुनाव को लेकर स्वच्छता के विषय में महतारी वंदन योजना प्लेसमेंट कर्मचारियों की नियुक्ति जैसे कई विषयों पर अपनी राय रखी प्रभारी जी ने प्रभारी मंत्री को अवगत कराया और जब उन्होंने कुछ और बात रखना हो करके कहा तो राजनीतिक एवं विश्वस्त सूत्रों की माने तो बैठक में युवा कार्यकर्ता, पार्षद, मंडल के पदाधिकारी और दबे स्वर में कई कार्यकर्ताओं ने साफ शब्दों में कहां कार्यकर्ताओं को कोई काम नहीं हो रहा, बार-बार जिला अध्यक्ष जी को व प्रभारी जी को अवगत कराने के बाद भी कार्यकर्ताओं का काम नहीं हुआ यहां तक की इस्तीफा की फर्जी अफवाह फैलाई गई अगर कोई इस्तीफा की कॉपी क्रमांक और दिनांक डले हुए प्रति उपलब्ध कराई जाए इसमें जांच हो।

गौरतलब हो की भाजपा की बैठक में शहर के कार्यकर्ताओं का हुजूम और अनुशासनात्मक विरोध दूसरी ओर पुलिस बल से बनी छावनी कहीं ना कहीं भाजपा पार्टी के अंदर चल रहे अध्यक्ष वर्सेस कार्यकर्ता के बीच टकराव को साफ बयां कर दिया है भले ही बड़े नेता पार्टी की बैठक को चुनावी तैयारी और रूटिंग बैठक की बात कह रहे हैं मगर अंदर खाने से छनकर आ रही खबरों ने नगर पालिका चुनाव से पूर्व डी जे बजने से लेकर इस्तीफा तक की राजनीति और पार्टी के बड़े नेताओं का विरोध से पर्दा उठा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button