सारंगढ़-बिलाइगढ़ जिले में 15 अगस्त से ‘साइबर जागृति अभियान’ का आगाज: SP सुनील शर्मा ने लॉन्च किया ‘सेल्फी QR’ पोस्टर

एसपी सुनील शर्मा ने ली सेल्फी और सभी से डीपी लगाने की अपील की
नव पदस्थ एसपी धीरेंद्र पटेल ने पत्रकारों से की परिचर्चा
सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/सारंगढ़-बिलाइगढ़ में बढ़ते साइबर अपराधों और डिजिटल ठगी पर अंकुश लगाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक जिला स्तरीय ‘साइबर जागृति अभियान’ आयोजित किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक (SP) सुनील शर्मा ने एसपी कार्यालय में इस अभियान के आधिकारिक पोस्टर और ‘सेल्फी QR कोड’ का विमोचन कर इस मुहिम का शुभारंभ किया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य डिजिटल सुरक्षा का संदेश जन-जन तक पहुँचाना और नागरिकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति सतर्क बनाना है।
अभियान की मुख्य बातें और 7 चरणों का खाका
यह व्यापक अभियान कुल 7 सप्ताह तक 7 अलग-अलग चरणों में संचालित किया जाएगा।
1st Phase (स्कूल एवं कॉलेज):- छात्र-छात्राओं को डिजिटल सतर्कता और बेसिक साइबर सुरक्षा की जानकारी दी जाएगी।
2nd Phase (UPI सुरक्षा): ऑनलाइन लेनदेन में धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए जाएंगे।
3rd Phase (फर्जी कॉल जागरूकता): फेक/साइबर फ्रॉड कॉल्स की पहचान और बचाव के तरीके सिखाए जाएंगे।
4th Phase (स्मार्टफोन प्राइवेसी): सेफ ब्राउज़िंग और मोबाइल डेटा की सुरक्षा पर मार्गदर्शन।
5th Phase (फिशिंग अटैक): युवाओं को फर्जी लिंक और फिशिंग स्कैम के प्रति जागरूक किया जाएगा।
6th & 7th Phase (डेटा प्राइवेसी व संकल्प): ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में गांधी जयंती (2 अक्टूबर) पर ‘साइबर मुक्त छत्तीसगढ़’ का संकल्प लेकर अभियान का समापन होगा।
‘सेल्फी QR’ की अनूठी पहल – नागरिकों और युवाओं को इस अभियान से सीधे जोड़ने के लिए ‘साइबर जागृति की एक सेल्फी’ पहल शुरू की गई है। सार्वजनिक स्थानों, पार्कों, बाजारों और चौराहों पर पोस्टर-बैनर के माध्यम से QR कोड लगाए जाएंगे, जिसे स्कैन करके नागरिक अपनी भागीदारी दर्ज करा सकेंगे।
एसपी सुनील शर्मा की अपील:- “डिजिटल सुरक्षा के इस संदेश को हर नागरिक तक पहुँचाने के लिए मीडिया और आम जनता का सहयोग बेहद ज़रूरी है। ‘सेल्फी QR’ के माध्यम से लोग आसानी से इस जन-जागरूकता मुहिम का हिस्सा बन सकते हैं।”
विमोचन कार्यक्रम के दौरान पत्रकार संजय मानिकपुरी गोल्डी नायक रामकिशोर दुबे योगेश कुर्रे अन्य विषयों पर पुलिस कप्तान से प्रश्न किए जिनका उन्होंने तत्काल निराकरण करने पर पहल की। उक्त प्रेस वार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल, डीएसपी (मुख्यालय) श्रीमती संतोषी ग्रेस, एसडीओपी गोविंद दीवान, रक्षित निरीक्षक जितेंद्र कुमार चंद्रा सहित जिले के वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।




