सारंगढ़ बिलाईगढ़

सामुदायिक पुलिसिंग के जरिए मुक्त और सुरक्षित समाज का निर्माण जरूरी – सुनील शर्मा एसपी

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत बनाने की दृष्टि से सामुदायिक पुलिसिंग के जरिए मुक्त और सुरक्षित समाज का निर्माण जरूरी है। हमें हर समाज का सम्मान करना है समाज से जुड़कर शहर के नागरिकों से जुड़कर पुलिसिंग की सेवा में उनकी मदद लेनी है। इससे न केवल पुलिस और समाज के बीच विश्वास बढ़ेगा बल्कि उस क्षेत्र में आपसी सामंजस और सुरक्षा की भावना बढ़ेगी। निश्चित रूप से सामाजिक पुलिसिंग से पुलिस प्रशासन और शासन को भी बहुत सहायता मिलेगी और एक अच्छे मुक्त सुरक्षित सामाजिक पुलिसिंग की व्यवस्था सुदृढ़ होगी। जिले के पुलिस विभाग और अधिकारियों को इस दिशा पर पहल करने के साथ आम जनता और सर्व समाज का पूरा सम्मान और विश्वास करना होगा। क्षेत्र में अपराध को नियंत्रित करने में और सामाजिक व्यवस्थाओं को आसानी से बिना कोई समय गंवाए सुचारू संचालन हेतु यह बड़े सेतु का काम करेंगी। और मुझे और पूरे पुलिस विभाग को आशा है कि जिलेवासीयो का निरंतर मिल रहा स्नेह और सहयोग हमारे विभाग को मिलता रहेगा। आने वाले समय में बड़ी-बड़ी त्योहार और निरंतर चल रहे धार्मिक सांस्कृतिक प्रशासनिक कार्यक्रम भी होंगे जिस पर सामाजिक पुलिसिंग एक अहम कड़ी बन सकती है। सामाजिक पुलिसिंग का एक बड़ा उदाहरण पुलिस विभाग के द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान में साफ नजर आया जहां सर्व समाज जनप्रतिनिधि सामाजिक और अन्य संगठनों तथा ग्रामीणों ने मदद की और यह अभियान मीडिया सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता का एक बड़ा अभियान साबित हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button